राजनांदगांव (दावा)। सोमनी पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की चोरी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। साथ ही चोरी की गैस सिलेंडर खरीदने वाले को गिरफतार कर उसके खिलाफ कार्यवाही की है। सोमनी थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव ने बताया कि तीन आरोपीयों द्वारा थाना सोमनी क्षेत्र में लगातार गैस सिलेंडर की चोरी कर रहे थे। इन आरोपियों से चोरी की 9 नग गैस सिलेण्डर सहित घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल व 700 रुपए नगद जब्त किया है।
श्री नामदेव ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थी निखिल बंजारे पिता ओमप्रकाश बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी सोमनी द्वारा थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की गत 9 नवंबर को दोपहर 2:15 से 2:20 के मध्य कोई अज्ञात चोर घर के अंदर रसोई वाले कमरे में रखे गैंस सिलेण्डर को चुल्हे से अलग कर चोरी कर ले गया है। आसपास पता किया तो पता चला कि सोमनी व आसपास के गांव से करीबन 8 नग गैस सिलेण्डर कीमत 20,000 रुपए का, चोरी हुआ है। उक्त रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण चोरी से संबंधित गंभीर मामला होने से मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया।
विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थी गैस सिलेंडर
सोमनी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर तकनीकी सहयोग से संदेही- सलमान खान पिता रोशनखान उम्र 38 साल निवासी पद्मनाभपुर जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। इस पर उसने चोरी में उपयोग किये गये एचपी साईन मोटर सायकल को खैरागढ़ जालबांधा रोड से चोरी करना एवं उसी मो.सा. से अपने साथी नंदू यादव पिता बल्लू यादव उम्र 38 साल निवासी कुंदरा पारा पोटियाकला रवि किराना स्टोर के पास थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग एवं दुर्गेश सागरवंशी पिता विनोद सागरवंशी उम्र 32 साल निवासी कन्हैया पूरी चौक कसारीडीह मां भवानी किराना स्टोर के पास थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग के साथ मिलकर सोमनी क्षेत्र से 8 नग सिलेण्डर को चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने 1 नग सिलेण्डर जालबांधा से चोरी करना बताया।
चोरी के गैस सिलेंडर व वाहन बरामद
आरोपी सलमान के कब्जे से तीन नग गैस सिलेंडर व नगदी रकम 400 रूपए आरोपी नंदू यादव के कब्जे से एक नग गैस सिलेंडर एवं आरोपी दिनेश देवांगन पिता विशाल उम्र 31 वर्ष निवासी कुंद्रपाड़ा पोटियाकला जिला दुर्ग के कब्जे से पांच नग गैस सिलेंडर कुल 09 नग गैस सिलेण्डर एंव आरोपी दुर्गेश सागरवंशी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 वाहन क्रमांक-सीजी 07 एफबी 7580 व नकदी रकम 300 को जप्त कर व उन आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।



