Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में पकड़ाया महंगी शराब का बड़ा जखीरा : आबकारी विभाग की...

राजनांदगांव में पकड़ाया महंगी शराब का बड़ा जखीरा : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…

34
0

रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग और प्रीमियम ब्रांड की सैकड़ों बोतलें जब्त

राजनांदगांव (दावा)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग राजनांदगांव ने शहर के बीचों-बीच एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महंगी और प्रीमियम ब्रांड की शराब का एक विशाल जखीरा बरामद किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडक़ंप मच गया है।

अवैध शराब की रिकॉर्ड तोड़ जप्ती
आबकारी विभाग ने जिस शराब के जखीरे को जब्त किया है, उसकी मात्रा और ब्रांड देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। यह मामला लोकल या सस्ती शराब का नहीं, बल्कि प्रतिष्ठित और प्रीमियम ब्रांड की बोतलों से जुड़ा है। जिनमें प्रमुख रूप से रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग, बडवाइजर समेत विभिन्न राज्यों की सैकड़ों ब्रांडेड शराब की बोतलें शामिल हैं। आबकारी विभाग के अनुसार यह राजनांदगांव जिले के इतिहास में पहली बार है। जब इतने बड़े पैमाने पर महंगी और प्रीमियम ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी गई है, जो आमतौर पर बड़े रईसों और सेलिब्रिटीज की पार्टियों में परोसी जाती है। विभाग ने लंबे समय से मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की।

एक आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
कलेक्टर जितेंद्र यादव के दिशा-निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। विभाग ने इस मामले में जितेंद्र साहू नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया है। आबकारी विभाग का कहना है कि महंगी ब्रांड की शराब का अवैध व्यापार तेजी से बढ़ रहा था। जिस पर नकेल कसने की दिशा में यह बड़ी कार्रवाई साबित होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली आबकारी विभाग की टीम में कुसुमलता झोले, एडीवो अनिल कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता, मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सिंह और आरक्षक आर्यन ठाकुर शामिल थे। जब्त की गई शराब की मात्रा इतनी अधिक थी कि इसकी गिनती और श्रेणीकरण में काफी समय लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here