राजनांदगांव(दावा)। रानी चेन्नम्मा की अमर गाथा के द्वितीय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी खूबचंद पारख व दैनिक दावा के प्रधान सम्पादक दीपक बुद्धदेव ने परंपरागत पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री पारख ने रानी चेन्नम्मा देवी के शौर्य, त्याग और बलिदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया। उन्होंने बताया कि रानी चेन्नम्मा देवी ने अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की अमिट मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी प्रजा की रक्षा के लिए जिस साहस का परिचय दिया, वह आज भी समाज को प्रेरणा देता है। श्री पारख ने युवाओं से उनकी वीरगाथा से सीख लेकर कर्तव्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया।
रानी चेन्नम्मा आज की युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणादायक है- दीपक बुद्धदेव
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दैनिक दावा के प्रधान सम्पादक दीपक बुद्धदेव ने रानी चेन्नम्मा के साहस एवं राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर देश की सेवा व अन्याय के खिलाफ लडऩा चाहिये। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकगीत तथा स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वीरांगना गीतों ने वातावरण को ओज पूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि खूबचंद पारख एवं अध्यक्षता कर रहे दीपक बुद्धदेव ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरण किया। इस अवसर पर पार्षद राजा माखीजा एवं रानू जैन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोकगीत तथा स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया की प्रस्तुति ने वातावरण को ओजपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि खूबचंद पारख व अध्यक्षता कर रहे दीपक बुद्धदेव ने स्कूली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक के साथ भावेश बुद्धदेव, त्रिगुण सदानी एवं जयपाल आहूजा, विनय पटेल, पवन पटेल, श्रीमती रूपम सोनछत्रा एवं प्राचार्य श्रीमती सुषमा शुक्ला अन्य सदस्यगण मौजूद थे।



