Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा कल: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा कल: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल…

30
0

रायपुर/ अम्बिकापुर। 73 वर्ष बाद सरगुजा में पहली महिला जनजातीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को आगमन होगा। द्रौपदी मुर्मू पहली महिला राष्ट्रपति है जो सरगुजा जिला के अंबिकापुर आएंगी। इसके पूर्व 1952 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद पंडों जनजाति की दशा का प्रत्यक्ष अध्ययन करने पहुंचे थे सरगुजा के पंडों नगर पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा की स्मृति में आज भी सरगुजा में देश का एकमात्र ग्रामीण राष्ट्रपति भवन स्मारक मौजूद है।73 वर्ष बाद, सरगुजा एक बार फिर वही गौरवशाली क्षण जीने जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबिकापुर आगमन को लेकर उमंग और गर्व का वातावरण निर्मित है।जनजातीय समुदाय इस अवसर को अपने इतिहास और सम्मान से जुड़े नए अध्याय के रूप में देख रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि 1952 ने सरगुजा को राष्ट्रीय पहचान दी थी, और 2025 यह गौरव पुन: स्थापित करेगा। भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर 20 नवंबर 2025 को सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह (शेष पृष्ठ ६ पर…)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here