Home छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव: सीएम ने विधानसभा में किया...

बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव: सीएम ने विधानसभा में किया ऐलान, अब 200 यूनिट तक बिल होगा हाफ….

23
0

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम साय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के उपभेक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 200 यूनिट तक बिजली हाफ करने का ऐलान किया। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले सरकार ने इस योजना को केवल 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं के लिए सीमित कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि, इस बात के संकेत सीएम साय ने सोमवार को ही जगदलपुर के जगतू महरा बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से संवाद में दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि, प्रदेश सरकार बिजली बिल हाफ योजना को प्राथमिकता दे रही है। पत्रकारों ने योजना की प्रगति पर प्रश्न उठाए सीएम ने स्पष्ट कहा कि, यह जनता से किया गया वादा है और इसे समयबद्ध रूप से लागू करने के लिए कार्यरत है। समारोह में मुख्यमंत्री ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था को बधाई दी और उसके योगदान का स्मरण करते हुए जीर्णोद्धार हेतु 1.5 करोड़ रुपए तथा 100-सीटर छात्रावास निर्माण की घोषणा की।

योजना हर हाल में लागू होगा: सीएम साय
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि, बिजली बिल हाफ योजना को ठंडे बस्ते में नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार समयबद्ध रूप से वादे पूरे (शेष पृष्ठ ६ पर…)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here