Home छत्तीसगढ़ बाहरी लोगों ने धमकाया तो नगरवासियों ने जमकर कर दी धुनाई…

बाहरी लोगों ने धमकाया तो नगरवासियों ने जमकर कर दी धुनाई…

19
0

दो हॉटल संचालकों के पुत्रों का आपसी विवाद पकड़ा तूल

डोंगरगांव (दावा)। नगर के दो हॉटल संचालकों के पुत्रों के बीच का विवाद इतना गहरा गया कि बीती रात शहर के बीच चौराहे में जानलेवा हमला हुआ और कई लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नागपुर से पहुंचे कुछ बाहरी लोगों के साथ शहर के गौतम हॉटल संचालक के पुत्र राहुल को सुबह से ढ़ूंढते फिर रहे थे और इसी बीच वे मेनरोड स्थित हॉटल में पहुंच गए, जहाँ हॉटल संचालक की धर्मपत्नि बैठी थी, वहाँ गाली गलौच और विवाद के बाद मामला तूल पकड़ लिया और हॉटल में ग्राहकों और उपस्थित नागरिकों ने बीच बचाव किया, वहीं मामला गहराने के बाद जमकर मारपीट हुई जिसके बाद तीन लोगों को गंभीर रूप घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया और हॉटल संचालकों व्दारा मामले की जानकारी देते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया।

गुरूवार की रात्रि 9 बजे डोंगरगाँव के हृदय स्थल पर स्थित गौतम हॉटल के समीप हुए घटना से पूरे शहरवासियों का दिल दहल गया। मिली जानकारी के अनुसार योगेश दोसा संचालक त्रिलोचन देवांगन नागपुर से पहुंचे अपने मित्रों के साथ गौतम हॉटल संचालक के पुत्र राहुल यादव को ढूंढते हुए उनके घर फिर हॉटल पहुंचे थे। इसके पूर्व बताया जाता है कि उनके पुत्र योगेश देवांगन और राहुल यादव के बीच किसी विषय पर पुराना रंजिस था जो समय के साथ लगातार बढ़ता जा रहा था, त्रिलोचन के मुताबिक इस विवाद को सुलझाने के लिए उनके घर और हॉटल पहुंचे थे। इसी बीच गौतम हॉटल में विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई। इस मारपीट में एम.एच. 46 डब्ल्यू 6933 कार में नागपुर से पहुंचे विजय बौने रामजी बौने 54, रितेश ढोबड़े पिता दिलीप ढोबड़े, रंजीत देशमुख पिता सालिकराम देशमुख 43 वर्ष तथा सुरेंद्र नावले पिता लानुजी 40 वर्ष को गंभीर चोटे आयी है। बताया जाता है कि इन सभी को हॉटल में विवाद की स्थिति बनने के बाद डोंगरगांव शहर के लोगों ने जमकर धुलाई की, जिसके बाद पुलिस पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी देर रात्रि तक लोगों की भीड़ लगी रही। इधर इस मामले में गौतम हॉटल संचालक भानु यादव की धर्मपत्नि भानबाई यादव निवासी वार्ड नं. 11, सिनेमा लाईन डोंगरगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया है और बताया कि अपने दुकान गौतम होटल में थी, लगभग रात्रि 9 बजे मेरे होटल में त्रिलोचन देवांगन एवं उसके पुत्र योगेश देवांगन एवं उनके साथ अन्य 4-5 लोग मेरे होटल में आए और मेरे साथ मां-बहन की गंदी गंदी गाली-गलौच कर मेरे साथ मार-पीट करने लगे।

इसी बीच इसी बीच दुकान के ग्राहकों एवं राह चलते व्यक्तियों द्वारा मेरा बीच-बचाव किया गया. उसके पश्चात पुलिस थाना डोंगरगांव में जाकर सूचना दर्ज की हूं. तत्पश्चात मुझे पता चला कि इन लोगों के द्वारा मेरे दुकान आने से पहले मेरे घर में जबरदस्ती घुसकर मेरे बीमार पति एवं मेरे पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिए थे, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में तलवारनुमा चाकू रखा था और दूसरा व्यक्ति कांच की बोतल को फोडकऱ मेरे पति भानू यादव के गर्दन के पास टिका दिया था तथा मेरे पति व पुत्र द्वारा बचाव के लिये आवाज देकर चिल्लाने पर मोहल्ले वाले लोग घर अंदर आकर बीच-बचाव किये व उन लोगों को घर से बाहर निकाले। इसके पश्चात इन्होंने दुकान पहुंचकर मुझ पर हमला कर धक्का-मुक्की किया, जिससे मेरे हाथ की चूड़ी टूट गई तथा मेरे कमर व हाथों में अंदरूनी चोटें आई है. उसके पश्चात पता चला कि ये सभी दोपहर से मेरे पुत्र राहूल यादव को बार-बार फोन लगाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं हृदेश यादव जो कि मेरे घर के कुछ दूरी पर रहता है, उसे भी मेरे पुत्र राहूल यादव को जाने मारने की धमकी देते हुये पुछताछ कर रहे थे तथा उन लोगों के द्वारा दुबारा भविष्य मे मेरे व मेरे परिवार को जान से मारने की कोशिश कर सकते है जिससे मैं और मेरा परिवार काफी सहमें हैं. जानकारी यह भी आ रही है रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आवेदकों को रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है. वहीं सीसीटीवी फुटेज में यादव परिवार के लोगों के धमकाते दिख रहे हैं। इस मामले में डोंगरगांव पुलिस ने जानबूझकर एक राय होकर गाली गलौज, धमकी, घर में बलपूर्वक घुसना जैसे धारा 296, 115(2), 191(2) और 333 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here