डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगी अगवानी
राजनांदगांव (दावा)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा 27 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल के संदेश को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली, यह राष्ट्रीय यात्रा प्रदेश के व्यापारी समुदाय और स्थानीय उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगी। राजनांदगांव से होगा प्रादेशिक चरण का शुभारंभ यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास का प्रादेशिक चरण राजनांदगांव से भव्य समारोह के साथ प्रारंभ होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने राजनांदगांव में उनसे मुलाकात करते हुए यात्रा का शुभारंभ एवं झंडी दिखाकर रवाना करने का निवेदन किया। व्यापारी और उद्यमियों के लिए प्रेरक अभियान कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी तथा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल ने बताया कि ‘विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएगी। यह अभियान प्रदेशभर में व्यापारियों, उद्यमियों और स्वयंसेवकों को स्वदेशी आधारित व्यापारिक मॉडल की ओर और अधिक सक्रिय करेगा।’ विभिन्न जिलों में संवाद कार्यक्रम यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में व्यापारिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष राजेश डागा ‘राजू’ ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, छोटे एवं मध्यम व्यापार को मजबूती एवं वोकल फॉर लोकल को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने सभी संगठनों से जुडऩे का आह्वान सीएआईटी एवं स्वदेशी जागरण मंच ने प्रदेश के व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि, वे स्वदेशी संकल्प यात्रा में सहभागिता कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करें। डॉ. रमन सिंह से मुलाकात में उपस्थित रहे प्रतिनिधि-अमर पारवानी, जगदीश पटेल, विक्रम सिंहदेव, जीवत बजाज, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, राजेन्द्र खटवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, रतनदीप सिंह, मावजी भाई पटेल, अश्विन प्रभाकर, राहुलदेव पंत, नीरज शर्मा, श्रीमती शीला शर्मा, श्रीमती सुमन मुथा, डॉ. ईला गुप्ता, श्रीमती तूलिका पांडेय, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती अंजली देशपांडे। स्वदेशी संकल्प यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में सामूहिक जनभागीदारी का राष्ट्रीय संकल्प है।



