Home छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास की जयंती और भव्य शोभायात्रा में जुटेगा समाज…

बाबा गुरु घासीदास की जयंती और भव्य शोभायात्रा में जुटेगा समाज…

18
0

शहर में 17 को निकलेगी गुरु बाबा की भव्य शोभायात्रा

राजनांदगांव (दावा)। आगामी 18 दिसंबर को जिला सतनामी सेवा समिति द्वारा संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए समाज द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है।
जिला सतनामी सेवा समिति के अध्यक्ष युवराज ढीरहेर ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जयंती पर शहर मे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें समाज के समस्त लोग जुटेंगे। उन्होंने बताया कि गुरु घासीदास जयंती को लेकर समाज के विभिन्न संगठन, समितियों एवं महिला मंडल में खासा उत्साह बना हुआ है। जयंती को लेकर एक संयुक्त बैठक सतनामी भवन? में आयोजित की गई थी जिसमे बाबा गुरु के जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। उक्त संबंध में जिला अध्यक्ष  ढिरहेर सहित उपाध्याय कमलेश्वर सान्डे, प्रतिमा बंजारे, महामंत्री कमल लहरें, सचिव ऋषि खरे ने बताया कि बैठक में सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला मंडल के सदस्यों, अधिकारी- कर्मचारियों, ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों को उपस्थित रहीं जिसमे उनके सुझाव लिए गएश्री ढीरहेर ने बताया कि बैठक में 17 दिसम्बर को संस्कारधानी में गुरु घासीदास जी की भव्य शोभायात्रा, झांकी, पंथी प्रतियोगिता अखाड़े के साथ निकाली जाएगी एवं 18 दिसम्बर को गुरुपर्व सहित महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल समारोह आदि आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री हरीश सोनवानी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here