सडक़ में मटेरियल रखने पर कार्यवाही के दिए निर्देश
राजनांदगांव (दावा)। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है, वही शहर को व्यवस्थित व साफ सुथरा रखने, अतिक्रमण व मलमा हटाने कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। आज सुबह उनके द्वारा इंदिरा नगर, बसंतपुर क्षेत्र पहुच साफ सफाई देख सफाई कर्मियों को निर्धारित समय तक कार्य करने के निर्देश दिए, वही इंदिरानगर पानी टंकी के वालमेंन से चर्चा कर पानी सप्लाई के संबंध में जानकारी लिए।
सफाई, पानी देखने की कडी में आयुक्त विश्वकर्मा आज सुबह इंदिरा नगर एवं बसंतपुर क्षेत्र का दौरा किए। इंदिरा नगर पानी टंकी के वालमेन से चर्चा कर पानी सप्लाई वाले क्षेत्रों की जानकारी लिए। उन्होंने वालमेन से कहा कि वाल्व खोलने के पश्चात सप्लाई क्षेत्र में घुमकर पाईप लाईन की जॉच करे, लिकेज होने की स्थिति में संबंधित को मरम्मत के लिए जानकारी देवे। साथ ही वाल्व के पास लिकेज पर मरम्मत करने तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किए तथा महेश नगर चौक के पास पाईप लाईन मरम्मत के लिए खोदे गड्ढे को ठीक से फिलिंग कर मरम्मत करने कहा।
बसंतपुर में सफाई निरीक्षण के दौरान क्लब चौक के पास सुलभ शौचालय के जमीन एवं दिवाल में गंदगी तथा शौचालय के पास मलमा देख केयर टेकर को सफाई कर मलमा हटाने व रंगरोगन कराकर स्वच्छता संदेश लिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहर बने युरिनल को ठीक कराने के अलावा शौचालय में साफ सफाई रख सुचारू रूप से संचालन करने कहा।
उन्होंने सडकों व गलियों की सफाई देख सफाई कर्मियों से चर्चा कर कहा कि निर्धारित समय तक सफाई कर कचरा उठावे। उन्होंने लोगो से सफाई संबंधी चर्चा कर घर का कचरा नाली में न डालकर स्वच्छता दीदीयों को देने समझाईस देते हुए कहा कि घर व घर के आस पास साफ सफाई रखे, अपने वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करे।
बसंतपुर क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास रोड में किराया भण्डार का समान रखे देख हटवाने वार्ड प्रभारी से कहा, ताकि समुचित साफ सफाई हो सके। उन्होंने कहा कि गलियों व सडको में इस प्रकार का समान रखे देख तत्काल हटवाए, नही हटाने पर हटाकर फाईन लगावे। इसी प्रकार खान नर्सिंग होम के पास रोड में बिल्डिंग मटेरियल व मलमा रखे देख संबंधित से हटवाकर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में चौक-चौराहा व रोड़ में बिल्डींग मटेरियल व मलमा रखने पर मलमा मंडप के तहत कार्यवाही करें। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण पाए जाने पर हटाने समझाईस देवे अपालन पर हटाकर जुर्माना लगावें।



