Home छत्तीसगढ़ एसआईआर के लिए राजनांदगांव विस प्रभारी बनाए गए जितेंद्र मुदलियार…

एसआईआर के लिए राजनांदगांव विस प्रभारी बनाए गए जितेंद्र मुदलियार…

33
0

राजनांदगांव(दावा)। प्रदेश में जारी मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार को राजनांदगांव विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। वे सर्वे के सफल क्रियान्वयन के लिए संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पीसीसी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू द्वारा यह सूची जारी की गई है।

जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूची में गड़बडिय़ों को उजागर कर पहले ही इस प्रक्रिया को लेकर सचेत कर चुकी है। विधानसभा में हमारा हर कार्यकर्ता इस प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस प्रक्रिया में हड़बड़ी कर रहा है। व्यवस्थागत कई दिक्कतें सामने आ रही हैं जिनसे मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी समस्याओं से एपिक नंबर ढूंढने, पुरानी सूची में नाम ढूंढने में समस्याएं हो रही हैं। एक-एक फार्म के लिए 10 से 15 मिनट खर्च हो रहे हैं। ऐसी कई खामियां हैं जो सर्वे को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में किस तरह पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी से हर एक नाम को सत्यापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सर्वे को लेकर पदाधिकारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया गया है। कांग्रेस इस में परस्पर सहयोग करेगी और निगरानी भी रखेगी कि इसमें किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here