Home छत्तीसगढ़ त्रिनेत्रम प्रोजेक्ट फेल : साक्ष्य जुटाने में पुलिस के छूट रहे हैं...

त्रिनेत्रम प्रोजेक्ट फेल : साक्ष्य जुटाने में पुलिस के छूट रहे हैं पसीने…

39
0

मारपीट मामले में सीसीटीव्ही फुटेज के लिए हो रही है मशक्कत

डोंगरगांव (दावा)। नगर में छोटी मोटी घटनाओं से लेकर बड़ी घटना के रोकथाम और साक्ष्य की व्यवस्था के लिए डोंगरगांव पुलिस ने व्यापारियों और नगरवासियों की मदद से त्रिनेत्रम प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर भर में हाई क्वालिटी कैमरा स्थापित कराया था। जो वर्तमान में कई महीनों से बंद है और कई कैमरे मौके से गायब हैं। हाल ही में हुए नगर के हृदय स्थल पर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस अब साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीव्ही फुटेज जुटाने के प्रयास में लगी है।
वहीं त्रिनेत्रम के बंद पड़े कैमरे के कारण महत्वपूर्ण साख्य और दोषियों को खोजने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
बता दें कि तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयंक गुर्जर के व्दारा जनसहयोग से शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कराया और डोंगरगांव के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में सीसीटीव्ही कैमरे नेटवर्क जाल बिछाया गया था।

 

उनके इस प्रोजेक्ट को नगर सहित पूरे जिले में सराहा गया और इसी तर्ज पर जिला मुख्यालय राजनांदगांव शहर में सीसीटीव्ही कैमरे से लैस कर दिया गया है, लेकिन डोंगरगाँव में यह प्रोजेक्ट मेंटेनेंस के अभाव में पूरे साल भर भी ठीक से संचालित नहीं हो पाया। कभी वाहनों ने कैमरों को नुकसान पहुंचाया, तो कहीं शहर में निर्माणाधीन सडक़ की वजह से कैमरों के तार टूटे, वहीं थाने में इन कैमरों से जुड़़े कुछ टीवीभी खराब हो गए। मेंटेनेंस और सुधार कार्य के अभाव में धीरे धीरे यह योजना पूरी तरह से फ्लाप हो चुका है। इसका परिणाम यह हुआ है कि शहर में होने वाले छोटी बड़ी घटना-दुर्घटनाओं के लिए पुलिस को साक्ष्य जुटाने के लिए स्थानीय दुकानदारों के कैमरों के भरोसे रहना पड़ रहा है।

हाई प्रोफाईल मारपीट मामले में जांच प्रारंभ
शहर के गौतम हॉटल में हुआ मारपीट मामला अब हाई प्रोफाईल हो गया है। डोंगरगांव थाने में दोनों पक्षों द्वारा छ:-छ: लोगों के विरूद्ध अलग अलग धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध हो चुका है और अब इस मामले में पुलिस विगत दो दिनों से छानबीन करने घटना स्थल तक पहुंच रही है। रविवार देर शाम को एसडीओपी दिलीप सिसोदिया, टीआई कृष्णा पाटले सहित उनकी टीम मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने मौके तक पहुंचे। वहीं उनके द्वारा आसपास के लोगों सहित हॉटल में काम करने वाले स्टॉफ से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना स्थल गौतम हॉटल में मौजूद सीसीटीव्ही कैमरे से भी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जबकि शहर के चौक चौराहे में लगे सीसीटीवी पूरी तरह से बंद पड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here