Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा पुरस्कृत…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा पुरस्कृत…

44
0

अपूर्व विज्ञान मेला, नागपुर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुँचे 50 शिक्षकों और विद्यार्थियों के दल ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित अपूर्व विज्ञान मेला में अपनी उत्साहपूर्ण और सक्रिय सहभागिता से प्रदेश का नाम रोशन किया।

जिसमें डोंगरगांव ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला केसला की प्रधान पाठिका श्रीमती स्वाति गंधर्व ने अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया।
नेस्ट अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला तथा लखन साहू के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए विज्ञान संचारकों के लिए महामेट्रो नागपुर द्वारा “Science Spark” कार्यक्रम के अंतर्गत जीरो माइल स्टोन मेट्रो स्टेशन से लगातार दो घंटे तक एक विशेष विज्ञान चर्चा सत्र आयोजित किया गया।
इस सत्र में रोज़मर्रा के विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, शोध, नवाचार और तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विमर्श हुआ।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों, विज्ञान संचारकों और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि “विज्ञान का उद्देश्य समाज की समस्याओं का समाधान ढूँढना और राष्ट्र को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाना है।
मेरठ से अतिथि के रूप में आए दीपक शर्मा के द्वारा श्रीमती स्वाति गंधर्व के पर्यावरण सुरक्षा हेतु उठाए गए कदम की सराहना की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here