0 डॉ रमन सिंह दिखाएंगे झंडी
राजनांदगांव। स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा का छत्तीसगढ़ में प्रवेश राजनांदगांव से होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर 23 नवंबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजे पंचशील होटल में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
0 कैट टीम ने दिया मार्गदर्शन
बैठक में प्रदेश कैट की टीम के सदस्य विक्रम सिंह देव, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, मोहम्मद हिरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा की तैयारियों एवं स्थानीय समन्वय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। यह बैठक स्वदेशी जागरण मंच एवं कैट के संयुक्त तत्वावधान में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राजनांदगांव जिला कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच से लगभग 40 सदस्य उपस्थित थे।
0 गुरुद्वारा चौक से होगी यात्रा की शुरुआत
स्वदेशी संकल्प यात्रा का शुभारंभ राजनांदगांव के प्रवेश द्वार गुरुद्वारा चौक से किया जाएगा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राम रसोई परिसर, बालाजी मंदिर, गंज चौक तक पहुँचेगी, जहाँ इसका समापन निर्धारित है।
0 डॉ रमन सिंह दिखाएंगे झंडी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह यात्रा को 27 नवंबर, दोपहर 12:00 बजे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन निगम अध्यक्ष, योगेश दत्त मिश्रा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, मधुसूदन यादव महापौर निगम राजनंदगांव एवं अमर परवानी नेशनल वॉइस चेयरमैन, कैट, जगदीश पटेल, प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, परमानन्द जैन प्रदेश अध्यक्ष कैट, कोमल सिंह राजपूत समाजसेवी विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु, मातृशक्ति तथा युवा साथी एवम् कैट व स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य शामिल होंगे।
0 संयोजक व मीडिया प्रभारी नियुक्त
स्वदेशी संकल्प यात्रा के संयोजक अनिल बरडिया तथा सह संयोजक विष्णु साव को जिम्मेदारी सौंपी गई है एवं मीडिया प्रभारी के रूप में अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव एवं लक्ष्मण लोहिया को नियुक्त किया गया है, जो संचार, प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय की भूमिका संभालेंगे।



