Home छत्तीसगढ़ गौ-माता को हवस का शिकार बनाने वाले विधर्मी को फांसी की सजा...

गौ-माता को हवस का शिकार बनाने वाले विधर्मी को फांसी की सजा देने की मांग…

40
0

हिंदू जागरण मंच ने गृह मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव (दावा)। संस्कारधानी कहीं जाने वाली संस्कारिक नगरी में एक कुसंस्कारी एवं विधर्मी व्यक्ति द्वारा गौ-माता को हवस का शिकार बनाए जाने से हिंदू समाज का खून खौल उठा है और ऐसे धृणित कृत्य करने वाले कुत्सित व्यक्ति को सीधे फांसी देने की मांग की है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि गौ-माता जैसे मूक पशुओं के साथ इस तरह के धृणित एवं कुत्सित कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ा से कड़ा कानून बनाई जाए, ताकि इस तरह के वहशियाना कृत्य करने के लिए कोई हिम्मत न कर सके।

गृहमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के नाम कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच के सुशील लड्ढा, हरिश भानुशाली, सुशील तिवारी, नीलू साहू, राज सोनकर, प्रवीण शर्मा, जुगल गुप्ता, हेमलाल, गोविंदा साहू आदि ने कहा है कि भारत में रहने वाले लगभग 100 करोड़ हिन्दू गाय को अपनी माता मानते हैं। हिंदू समाज में गौ-माता पूजनीय है। ऐसी पूजनीय गौ-माता के साथ जूनी हटरी क्षेत्र में 17 नवंबर को सिवनी (मध्यप्रदेश) निवासी असलम शेख द्वारा अनैतिक कृत्य किया गया। आरोपी के इस कृत्य से हिंदू समाज काफी आहत हुआ है और उसकी आस्था पर चोट पहुंची है। हिंदू जागरण मंच ने उक्त धृणित आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही जिस गाड़ी को लेकर वह राजनांदगांव आया। उस गाड़ी की जब्ती व राजसात किए जाने की मांग की गई है।

कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बता दें कि सिटी कोतवाली पुलिस ने अपने थाने क्षेत्र जूनी हटरी में गौ-माता के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को गिरफतार कर जेल की सीखचों की पीछे भेज दिया है। बताते चलें कि 17 नवंबर को जूनी हटरी क्षेत्र में घटित हुई उक्त घटना के संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था और उक्त आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। कोतवाली थाने द्वारा इस मामले में धारा 299 बीएनएस 11 पशु के प्रति कू्ररता का निवारण अधिनियम 1960 कायम कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तथा उसमें मिले क्लू व मुखबिरी की सूचना के आधार पर सिवनी (मध्यप्रदेश) निवासी 55 वर्षीय आरोपी शेख असलम को धर-दबोचा गया। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा उक्त जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस ने उसे 21 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल की सीखचों के पीछे भेज दिया गया है। हिन्दू संगठन द्वारा ऐसे दुष्कृत्यी को सीधे फांसी देने की मांग कर प्रदेश सरकार को इस तरह की घटनाओं पर कड़ा कानून बनाने की मांग की है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच व सनातन धर्म सेवा समिति के रौशनी शर्मा सहित अन्य महिलाओं व राजेश गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here