Home छत्तीसगढ़ जितेंद्र मुदलियार की नवनियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, समर्थकों में खुशी…

जितेंद्र मुदलियार की नवनियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, समर्थकों में खुशी…

56
0

राजनांदगांव(दावा)। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र मुदलियार की घोषणा होते ही पूरे शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। शुक्रवार शाम नाम घोषित होते ही उनके निवास और शहर के प्रमुख स्थानों पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक कार्यकर्ता उनके घर पहुँचकर शुभकामनाएँ देते रहे। आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के अध्यक्ष बनने की खुशी खुलेपन के साथ मनाई। जितेंद्र मुदलियार ने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से दूरभाष पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने इन वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है, वे उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएँगे।
शनिवार सुबह जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुदलियार का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया और पटाखे फोडक़र अपनी खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर मुदलियार ने कहा कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा, नए विस्तार और सक्रिय जनसंपर्क अभियानों की दिशा में और मज़बूती से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुदलियार ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। आगे आने वाले दिनों में वे शहर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज़ करने की रणनीति पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं, महँगाई, बेरोजग़ारी, अव्यवस्थित शहरी विकास और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों पर कांग्रेस की आवाज़ पहले से अधिक तीखी और संगठित होगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष से मिलकर शुभकामनाएँ देने वालों में जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, राकेश जोशी, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, गोपीचंद गायकवाड़, शिव अग्रवाल, प्रेम रुपचंदानी, भगवानदास सोनकर, नरेश साहू, युवराज भारती, सीताराम श्रीवास, लक्ष्मण साहू, राकेश चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, ललित कुमार, बाबा राठौर, तुलदास साहू, देवेश रायचा, अक्षय रायचा, देवेश वैष्णव, हिमांशु वैष्णव, चेतन चंद्राकर, शुभम पांडेय, मोनिश धनकर, दिलू साहू, टिंकू साहू, शैलेश साहू, लोकू यादव, अभय सांखला, मोहन साहू, बंटी महाराज, प्रज्ञा गुप्ता, पंकज गुप्ता, महेश यादव, राजेश चम्पू गुप्ता, आशा अग्रवाल, अख्तर, राम रूचंदानी सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here