आईसीएआई भिलाई ब्रांच द्वारा भव्य आयोजन

राजनांदगाँव(दावा)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के कमेटी ऑन कैरियर काउंसलिंग, आईसीएआई द्वारा आईसीएआई भिलाई ब्रांच (सीआईआरसी) के सहयोग से एक विशाल कैफ ी एंड सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम (कैफ ी ४.० – भविष्य की राह) का सफल आयोजन 27 नवंबर को किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 5000+ विद्यार्थी (कक्षा 9वीं से 12वीं) ने भाग लिया, जो राजनांदगाँव तथा आसपास के 25 से अधिक सरकारी एवं निजी विद्यालयों से आए थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर दिशा, सीए प्रोफेशन के अवसर तथा जीवन में सही निर्णय की महत्ता समझाना था।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, विशिष्ट अतिथि मधुसूदन यादव, महापौर राजनांदगाँव, कोमलसिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा राजनांदगाँव, नीलू शर्मा, चेयरपर्सन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड उपस्थित थे।
आईसीएआई से विशेष उपस्थिति
सीए ज्ञानचंद्र मिश्रा, सेंट्रल काउंसिल मेंबर आईसीएआई, सीए संतोष जैन मुख्य वक्ता, सीए पारूल भारद्वाज मुख्य वक्ता, सीए अमिताभ दुबे मुख्य वक्ता, सीए राजेश कुमार बाफ ना चेयरमेन आईसीएआई भिलाई ब्रांच, सीए प्रभजीत सिंह जग्गी सेक्रेटरी आईसीएआई भिलाई ब्रांच, सीए सुखदेव राठी वाईस चेयरमेन आईसीएआई भिलाई ब्रांच, सीए दिलीप जैन ट्रेसर आईसीएआई भिलाई ब्रांच, सीए प्रतीक अग्रवाल सीआईसीएएसए चेयरमेन, सीए तलबिन्दर सिंह सैनी एग्जक्यूटीव मेम्बर आदि उपस्थित थे।
विशिष्टजनों के प्रेरक संबोधन
डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘जीवन में सही दिशा चुनना और उस दिशा में लगातार प्रयास करना ही सफलता का मार्ग है। आज के विद्यार्थी ही हमारे छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं।’ विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और करियर की सही योजना पर मार्गदर्शन दिया। सीए ज्ञानचन्द्र मिश्रा ने सीए प्रोफेशन की बढ़ती संभावनाएँ, वैश्विक अवसर और करियर ग्रोथ पर प्रकाश डाला।
मेजबानी व संचालन
कार्यक्रम का शुभारंभ सीए राजेश कुमार बाफ ना चेयरमेन आईसीएआई भिलाई ब्रांच ने किया। पूरे आयोजन का सफल संचालन एवं समापन के बाद वोट ऑफ थैंक्स सीए प्रभजीत सिंह जग्गी सेक्रेटरी आईसीएआई भिलाई ब्रांच द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ
5000+ विद्यार्थियों को सीए कोर्स व कॉमर्स करियर की विस्तृत जानकारी दी गई। मोटिवेशनल सेशंस, लाइव इंटरैक्शन और रियल-लाइफ़ केस स्टडीज की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 25+ स्कूलों की भागीदारी रही। जिसमें करियर गाइडेंस, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य की योजना पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में अनुभवी सीए वक्ताओं द्वारा सरल एवं प्रभावी मार्गदर्शन दिया गया। आईसीएआई भिलाई ब्रांच का उद्देश्य युवाओं को सही करियर दिशा, सीए प्रोफेशन के अवसर और भविष्य निर्धारण के लिए प्रेरणा प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया था।



