Home छत्तीसगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल राजपूत की उपस्थिति में हुई बैठक : डोंगरगांव विधानसभा...

भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल राजपूत की उपस्थिति में हुई बैठक : डोंगरगांव विधानसभा स्तरीय एसआईआर कार्यक्रम पर चिंतन…

26
0

डोंगरगांव (दावा)। मतदाता सूची गहन सूक्ष्म पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के संबंध में डोंगरगांव विधानसभा स्तरीय विशेष बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुई। यह विशेष बैठक एसआईआर के वर्तमान स्थिति के संबंध में डोंगरगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भाजपा के पांचों मंडलों की संयुक्त बैठक आहूत की गई थी।

जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश किया कि बूथ स्तर पर पहुंचकर पात्र मतदाताओं का नाम न कटे। इसके अलावा मतदाता सूची पूरी तरह से पवित्र और पारदर्शी बने यह सुनिश्चित करना है तथा उक्त बैठक में भाजपा के डोंगरगांव विधानसभा के पांचों मंडल के अध्यक्ष पांचों मंडल के कार्यक्रम प्रभारी जिला जनपद व डोंगरगांव नगर पंचायत व विधानसभा क्षेत्र के समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधि व भाजपा के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।

आज के इस विशेष संयुक्त बैठक में पूर्व जिपं अध्यक्ष दिनेश गांधी, पूर्व अध्यक्ष नपं डोंगरगांव लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जिला संगठन के जिला महामंत्री डीकेश साहू, जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, रविन्द्र वैष्णव, जिला प्रवक्ता रामकुमार गुप्ता, विधानसभा बीएलओ गुलशन हिरवानी, जिपं सभापति जागृति चुन्नी यदु, नपं अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष रंजीता पड़ौती, उपाध्यक्ष मनीष साहू, जनपद सभापति विवेक मंडावी, नगर पंचायत के पार्षदगण पुरुषोत्तम साहू, लीलाराम मंडलोई, कोमल साहू, लक्ष्मी सेन, पद्मिनी ठाकुर, गायत्री यादव, निर्मला मालेकर, दुर्गेश रामटेके, डोंगरगांव मंडल अध्यक्ष दीना पटेल, महामंत्री हेमंत चोपड़ा, उपाध्यक्ष संतोष यादव, महेश्वर साहू, योगेश पटेल, अर्जुनी मंडल अध्यक्ष भुवन साहू, महामंत्री दिनेश साहू, अजय वैष्णव, कोषाध्यक्ष विजय जैन, तुमड़ीबोड़ मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यदु, लालबहादुर नगर मंडल मनोज कांडे, मुसरा-मुरमुंदा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमजान बडग़ुजर, अरूण जैन, दयानंद सेन, वीरेंद्र साहू, भावेश निक्की, सतीश पाण्डेय, हेमलाल वर्मा, भीषन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवेश ठाकुर, कुंती आल्हा, सुशीला ठाकुर, नीलम मानिकपुरी, प्रकाश गुप्ता, गौरव यदु, वैभव ठाकुर, चंदू सोनकर व अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उक्त बैठक में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन डोंगरगांव मंडल महामंत्री हेमंत चोपड़ा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here