Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का होगा कायाकल्प : 6 करोड़ रूपए की स्वीकृति...

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का होगा कायाकल्प : 6 करोड़ रूपए की स्वीकृति पर महापौर ने जताया आभार…

16
0

राजनांदगांव (दावा)। राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्टोटर्फ रिप्लेसमेंट (नवीनीकरण) तथा भवन व सडक़ निर्माण के लिए शासन द्वारा 6 करोड़ 4 लाख 72 हजार रूपए की राशि स्वीकृति दी गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए महापौर मधुसूदन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडे का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

डॉ. रमन सिंह की पुरानी सौगात
महापौर ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में राजनांदगांव को अनेकों सौगातें दी थी। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम प्रमुख है। उन्होंने याद दिलाया कि राजनांदगांव ‘हॉकी की नर्सरी’ के नाम से देश में प्रसिद्ध है। जहां के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की प्रतिभा को देखकर डॉ. रमन सिंह ने स्टोटर्फ की सौगात दी थी, लेकिन लंबा समय होने के कारण स्टेडियम को मरम्मत की आवश्यकता थी। इस पर खिलाडिय़ों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह एवं सांसद श्री पांडे का ध्यान आकृष्ट कराया था।

मुख्यमंत्री की सहृदयता
महापौर श्री यादव ने बताया कि खिलाडय़िों की भावना का सम्मान करते हुए डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया, जिसके बाद मुख्यमंत्री साय ने सहृदयता का परिचय देते हुए इस जीर्णोद्धार के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हॉकी स्टेडियम के कायाकल्प हो जाने से यहां के खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजनांदगांव का नाम रोशन करेंगे। महापौर ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुन: सभी नेतृत्वकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here