मारपीट से टूट गई थी हड्डियां और श्वांस नली, डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी बेटे को भेजा जेल
डोंगरगांव (दावा)। जमीम जायदाद की भूख ने एक परिवार को और बिखेर दिया। एक बेटे ने अपने ही उम्रदराज पिता को बंटवारे के लिए इतना मारा कि वह मर गया। इस मामले में गहन पूछताछ और छानबीन के बाद डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी बेटे शेख सलीम को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीते 19 जून को उसके बेटा शेख सलीम उम्र 26 साल के द्वारा मारपीट करने से घायल होने पर ईलाज हेतु परिजनों के द्वारा 20 जून को शेख बशीर पिता शेख बिसारत उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम भटगुना थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को सीएचसी डोंगरगांव लाया गया था। इस दौरान उसकी बहु संजू खान से पूछताछ करने पर आरोपी शेख सलीम पिता शेख बशीर उम्र 26 साल साकिन भटगुना के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करना बताया गया। इस पर थाना डोगरगांव में अपराध क्रमांक 201/25 में धारा- 296, 115(2), 351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। वहीं इलाज के दौरान बसीर की मृत्यु 23 जून को होने से प्रकरण में धारा 109(1), 103(1) बीएनएस जोड़ी गई। इस प्रकरण की सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिपुलिस अधीक्षक वैशाली जैन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी रहटगांवकर थाना डोंगरगांव की टीम गठित कर अपराध विवेचना एवं आरोपी पतासाजी किया गया और विवेचना के दौरान आरोपी शेख सलीम पिता शेख बशीर 26 वर्ष निवासी भटगुना से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि 19 जून को अपने अब्बू शेख बशीर से उसने कहा कि जमीन जायदाद का पैसा बटवारा किसी को मत दो, मेरा छोटा बच्चा है उसी के नाम से करेंगे। इसी बात पर विवाद झगड़ा हुआ और मारपीट केस में एक हफ्ता पहले ही जेल भिजवा दिया था। इसी रंजीशवश आरोपी शेख सलीम द्वारा मृतक शेख बशीर को मरते दम तक हाथ मुक्के से मारपीट किया। जिससे मृतक के चेहरे पर कई जगह फ्रेक्चर, श्वांस नली टूटना, शरीर के अंदर ब्लीडिंग हुई और ईलाज दौरान मौत हो गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक धर्मेन्द्र मांडले, जीतेश साहू, चन्द्रप्रकाश हरमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



