Home छत्तीसगढ़ बालाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब : विशाल हिंदू सम्मेलन में...

बालाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब : विशाल हिंदू सम्मेलन में पंडित युवराज पांडे के भजनों पर झूमे भक्त…

26
0

राजनांदगांव (दावा)। शहर के प्रतिष्ठित बालाजी मंदिर परिसर में हिंदू संगठनों के तत्वावधान में एक विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों और बड़ी संख्या में आम जनता ने हिस्सा लेकर अपनी एकता और आस्था का प्रदर्शन किया। सम्मेलन के मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित युवराज पांडे रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे पंडित पांडे ने न केवल अपने ओजस्वी विचारों से समाज को प्रेरित किया। बल्कि अपनी मधुर आवाज में गाए गए भक्तिपूर्ण भजनों से पूरे वातावरण को शिवमय और राममय बना दिया। उनके भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए।

सम्मेलन में जिले के कई विशिष्ट व्यक्तित्वों और हिंदू संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और एकजुटता पर अपने विचार साझा किए। आयोजन समिति ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और युवाओं को अपनी जड़ों व संस्कारों से जोडऩा है। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से बालाजी मंदिर परिसर गूंजता रहा। सम्मेलन के अंत में उपस्थित लोगों ने धर्म और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। आयोजन की भव्यता और सफल संचालन के लिए श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here