Home छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने हिरवानी निवास पहुंचे…

कैबिनेट मंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने हिरवानी निवास पहुंचे…

21
0

डोंगरगांव (दावा)। जिले के प्रवास के दौरान केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री तोखन साहू आवास एवं शहरी राज्य मंत्री भारत शासन व सांसद बिलासपुर संसदीय क्षेत्र का डोंगरगांव नगर आगमन हुआ। नगर के विश्राम गृह में भाजपा मंडल डोंगरगांव द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात नगर के प्रतिष्ठित हिरवानी परिवार व पूर्व नपं उपाध्यक्ष गुलशन हिरवानी के निवास पहुंचकर दिवंगत माता स्व. राधा हिरवानी को भावभीनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल पारिवार से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके छत्तीसगढ़ राज्य साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, दीपक ताराचंद साहू, टीलेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ, भाजपा छग प्रदेश आईटी सेल के सदस्य शैलेश साहू ने भी अपनी संवेदना प्रकट की।

इस दौरान उनके साथ डोंगरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, नपं के पार्षदगण पुरुषोत्तम साहू, लक्ष्मीनारायण सेन, प्रफुल्ल जैन राजा, दुर्गेश रामटेके, गायत्री यादव, जिला भाजपा के महामंत्री डीकेश साहू, लक्ष्मीनारायण गुप्ता पूर्व अध्यक्ष न.पं. डोंगरगांव, रामकुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वरूपचंद जैन, महामंत्री हेमंत चोपड़ा, सतीश कुमार पाण्डेय, महेश्वर साहू, योगेश पटेल, दयानंद सेन, मोहन गुप्ता, प्रांजल, रुद्र कोरे, गौरव यदु, वैभव ठाकुर, शोकाकुल हिरवानी परिवार के महेंद्र हिरवानी, ज्ञानेश्वर हिरवानी, कुमारिल हिरवानी, जयंत हिरवानी, गजेंद्र हिरवानी, पंचूराम साहू, इंदु साहू, विभा हिरवानी सहित परिवार के सदस्यगण व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here