Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने मिसाल पेश की : सौर ऊर्जा से रोशन...

नगर पंचायत अध्यक्ष ने मिसाल पेश की : सौर ऊर्जा से रोशन हुआ अनिल मानिकपुरी का घर…

40
0

अंबागढ़ चौकी के प्रथम नागरिक बने प्रेरणा स्रोत, 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाकर लोगों से की आत्मनिर्भर बनने की अपील

अंबागढ़ चौकी (दावा)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। अम्बागढ़ चौकी के नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के प्रथम नागरिक होने के नाते इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेकर शहर के हजारों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते ऑनलाइन आवेदन कर वेबसाइट में पंजीकृत वेंडर को चिन्हाकिंत कर संपर्क किया एवं अपने घर में सिंगल फेज कनेक्शन वाला 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। श्री मानिकपुरी ने नगर के सभी नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की है। वे कहते है कि हर घर सौर ऊर्जा को अपनाए, तो न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि हम ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने पर शासन द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 30,000 केंद्र से व 15,000 राज्य से, कुल 45,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसी प्रकार 2 किलोवाट प्लांट पर 90,000 तक कुल सब्सिडी ( 60,000 केंद्र 30,000 राज्य) मिलती है। 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस सब्सिडी के कारण आम नागरिक भी आसानी से सौर ऊर्जा को अपना पा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here