रोजाना आवागमन करने वाले 50 हजार लोगों को तकलीफों का करना पड़ रहा सामना
राजनांदगांव। इन दिनों चैत्र नवरात्रि पर्व के चलते मां बम्लेश्वरी के दरबार में मत्था टेकने डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा सुविधा जनक मार्ग की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस व्यवस्था के तहत दुर्ग-अंजोरा से सोमनी- राजनांदगांव तक का मार्ग वन-वे कर दिया गया है। इससे इस मार्ग से रोजाना दुर्ग-भिलाई-रायपुर आदि बड़े शहर में अपनी नौकरी के सिलसिले में आवागमन करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल नवरात्रि के शुरुआती दौर में पदयात्रियों के लिए लगे सेवा पंडालों में पदयात्रियों की भीड़ नजर नहीं आ रही। इसके बावजूद अंजोरा से सोमनी तक के पदयात्री मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। इससे इस क्षेत्र से होकर रोजाना आवागमन करने वालों के यह वन-वे सिरदर्दी का कारण निरुपित हो रहा है।
बता दें कि आज नवरात्रि पंचमी के साथ ही मां बम्लेश्वरी सहित अन्य देवी मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगा। इससे पदयात्रियों के लिए लगे सेवा पंडालों में देवी दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। पदयात्री मार्ग में लोगों की संख्या बढ़ जाएगी। लेकिन इस पदयात्रियों वाले मार्ग में अंजोरा से सोमनी तक बनाए गए वन-वे मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण निरुपित हो रहा है। उक्त वन-वे व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। ताकि शहर से उक्त रुट में बड़ी संख्या में अवागमन करने वाले को परेशानी न हो।



