राजनांदगांव। देशभक्त शहीद हेमू कालानी के जन्म दिवस पर सिंधी समाज ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। आज 23 मार्च हिंदुस्तान का महत्वपूर्ण दिन है शहीद हेमू कालानी के जन्मदिवस के साथ देशभक्त शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस भी है उन्हें भी याद कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। कार्यक्रम पश्चात आम जनता के लिए शरबत बनाकर वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मन्नूमल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज, अर्जुन दास पंजवानी, अमर लालवानी, डॉ. करतार सिंह कंजवानी, लोकचंद लहरवानी सभी ने मंच पर देशभक्त शहीद हेमू कालानी के जीवनी में अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बेबी जीनल व मास्टर गर्व बजाज ने अच्छी प्रस्तुति दी। मंच संचालन अर्जुन दास गंगवानी ने किया। कार्यक्रम में विशेष घनश्याम दास गंगवानी, अर्जुन वाधवानी, राजा माखीजा, आसर जुमनानी, गिरधारी पंजवानी टेकचंद बजाज गिरधारी तलरेजा, रमेश गिडवानी, कमल चिचेरिया, कौशल शर्मा, अशोक मोतीरमानी, मुरली फगवानी, विनोद लुल्ला, शक्ति वाधवानी, मनोहर बजाज, चंद्रपाल कटियारा, हरीश सोनी, जसबीर कंजवानी, प्रकाश वाधवानी, ज्ञान लालवानी तथा समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



