Home समाचार मोहारा में ‘गौ आरोग्यम’ का शुभारंभ, घायल गौवंश को अब तुरंत मिलेगा...

मोहारा में ‘गौ आरोग्यम’ का शुभारंभ, घायल गौवंश को अब तुरंत मिलेगा सहारा…

35
0

आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्र; जनप्रतिनिधियों ने कहा-गौ सेवा में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी

राजनांदगांव। शहर के मोहारा रोड स्थित ‘गौ आरोग्यम -सेवा ही सच्चा धर्म है’ सेवा केंद्र का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जीवरत्नम फाउंडेशन की पहल से बने इस केंद्र में अब बीमार, लावारिस और दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को उपचार, भोजन और पानी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित इस केंद्र को आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां जलपात्रों में सीधे नल कनेक्शन, नियमित उपचार व्यवस्था और 24 घंटे केयरटेकर की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे गौवंश की सतत निगरानी और देखभाल हो सके। कार्यक्रम में 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व महापौर अजीत जैन, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, सकल जैन समाज अध्यक्ष विनय ढड्ढा, अजय सिंघी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, चेंबर आफ कामर्स अध्यक्ष कमलेश बैद, पशु हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. तरुण रामटेके व पार्षद आलोक श्रोती सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने गौ सेवा को समाज की संवेदनशीलता से जोड़ते हुए इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने पर जोर दिया। खूबचंद पारख ने कहा कि गौवंश की सेवा भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस दिशा में संगठित प्रयास सराहनीय हैं। सचिन बघेल ने कहा कि ऐसी पहलें समाज में सेवा और सहकार की भावना को मजबूत करती हैं, वहीं कोमल सिंह राजपूत ने युवाओं से आगे आकर गौ सेवा जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। केंद्र में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे, जबकि 24 घंटे केयरटेकर तैनात रहेंगे। इससे घायल और बीमार पशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा। संस्था द्वारा रेस्क्यू कार्य के लिए लिफ्टिंग वाहन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को मौके से केंद्र तक लाने में आसानी होगी और उपचार में देरी नहीं होगी। जीवरत्नम फाउंडेशन के अध्यक्ष नमन मुणोत, उपाध्यक्ष कुलदीपक बाफना, कोषाध्यक्ष आकाश पारख, सचिव जैनम बैद, सह-सचिव प्रथम जैन, सदस्य धवल कोठारी, टिंकू संखला,हर्षित बरडिय़ा, आयुष गिडिय़ा, दर्श चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here