Home समाचार जोंधरा सहित उन्नीस गांवों में पानी की घोर किल्लत…

जोंधरा सहित उन्नीस गांवों में पानी की घोर किल्लत…

24
0

(राजेश मेश्राम)जोंधरा (दावा)। छुरिया विकासखंड के आश्रित ग्राम जोंधरा सहित क्ष़ेत्र के ग्राम मरकाकसा, चिखलाकसा, ऊंचईपुर, दानीटोला, सीताकसा, तुर्रेगढ़, आयबांधा, बीरूटोला, नवांगांव, मन्होरा साल्हे, सल्हईटोला, पांगरी, पांगरीखुर्द, पथर्री, मोहगांव, गुण्डरदेही, और कलडबरी में इन दिनों पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है, पानी के लिए अभी से ग्रामीण प्रात: चार बजे उठकर पानी की भरपाई कर रहे हैं, जब मार्च में ये स्थिति है तो अप्रेल माह की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है, इस स्थिति को देखते हुए इन ग्रामों के लिए पेयजल की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए शासन द्वारा अब से 7-8 वर्ष पूर्व समग्र जल प्रदाय योजना की स्वीकृति शासन द्वारा की गई थी, जिसका मूल उद्देश्य मोंगरा जलाशय से इन ग्रामों में पानी की आपूर्ति करना रहा है, सन् 2024 में इन ग्रामों में पानी की टंकी बनना प्रारंभ हुआ , सब ग्रामों में पानी की टंकियां बनकर तैयार है और साथ ही पाईप लाईन भी बिछा दी गई है, बावजूद इसके अब तक इन टंकियों में पानी की सप्लाई नही की जा सकी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मनमानी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मनमानी के कारण ही आज तक इन ग्रामों को पानी की किल्लत हो रही है, विदित हो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम में टंकी निर्माण और पाइपलाइन का ठेका दिया गया था, बावजूद इसके इन ग्रामों से पानी करोड़ मील दूर है, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदयराम चन्द्रवंशी, सरपंच वंदिता उकै, सरपंच चन्द्रकला, सरपंच उमा ठाकुर आदि ने शीघ्र ही समग्र जल प्रदाय योजना को चालू करने की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here