Home छत्तीसगढ़ उदयाचल की नवगठित कार्यकारिणी में शरद अग्रवाल बने सांस्कृतिक प्रभारी…

उदयाचल की नवगठित कार्यकारिणी में शरद अग्रवाल बने सांस्कृतिक प्रभारी…

32
0

राजनांदगांव। राज्य की अग्रणी सेवाभावी संस्था, विशाल नेत्र चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाओं के लिए प्रसिद्ध ‘उदयाचल’ की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें संरक्षक जिला पुस्तक विक्रेता संघ, अध्यक्ष अग्रवाल सभा, जिलाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्व जिलाध्यक्ष छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, पूर्व अध्यक्ष त्रिनेत्र संचालन समिति शरद अग्रवाल को उदयाचल संरक्षक मंडल ने पुन: सांस्कृतिक प्रभारी का दायित्व सौंपा है। श्री अग्रवाल पूर्व में भी उदयाचल भवन, बक्शी पुस्तकालय, सांस्कृतिक, त्वचा रोग आदि का प्रभार ग्रहण कर चुके हैं। इष्टमित्रों तथा शुभचिंतकों ने इस उपलब्धिपूर्ण दायित्व का प्रभार मिलने पर श्री शरद अग्रवाल को बधाइयां प्रेषित की है। शरद अग्रवाल ने संरक्षक मंडल का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here