Home छत्तीसगढ़ गंज लाइन में मंदिर समीप स्टॉल लगाकर बांटी मीठा पेय व मीठा….

गंज लाइन में मंदिर समीप स्टॉल लगाकर बांटी मीठा पेय व मीठा….

31
0

राजनांदगांव। शहर की समाज सेवी महिलाओं ने कस्तूरबा महिला मंडल की बैनर तले श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान शोभायात्रियों की पूरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव सहित खूब स्वागत-सत्कार की। इस दौरान कस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अलका जानी के नेतृत्व में समाज सेवी महिलाओं ने शोभायात्रियो को शीतल पेय पदार्थ गुलाब और संतरे का शर्बत पिलाकर सेवा करते हुए जय जय श्री राम व जय-जय हनुमान के गगन भेदी नारे लगा कर वातावरण को गुंजायमान किया।
बता दें कि श्री हनुमान जयंती अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के स्वागत के लिए कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा भव्य तैयारियां की गई थी। जैसे ही प्रभु श्री राम की जीवंत झांकी के साथ सैकड़ों की संख्या में शोभायात्रियों का हूजूम गंज लाइन पहुंचा लक्ष्मीनारायण मंदिर समीप पहुंचा सेवा-स्टॉल लगाकर तत्पर बैठी महिलाओं ने शोभायात्रियों की खूब सेवा-सत्कार की और उन्हें शीतल पेय पदार्थ, मीठा शर्बत सहित छाछ आदि पिलाकर उन सबका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।
शोभायात्रियों का भव्य स्वागत अभिनन्दन
इस दौरान कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी, सरस्वती माहेश्वरी, सचिव साधना तिवारी, कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता सहित रेखा सिंगी, प्रज्ञा गुप्ता, साधना खंडेलवाल, जनक बाई गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता आदि समाज सेवी महिलाओं उपस्थित थीं, जिनके द्वारा शोभायात्रियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आत्मीयता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कस्तूरबा महिला मंडल की समाज सेवी महिलाओं का सेवाभाव देखते ही बनता था। इन महिलाओं ने बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल सनातन धर्मी महिलाओं के साथ भगवान श्री राम भक्त हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए जय-जयकार किया और आत्मीय आनंद की अनुभूति शोभायात्रियों के लिए शीतल पेय व मीठा छाछ व लगभग 1200 गिलास गुलाब व संतरे की शर्बत बनाने के लिए अध्यक्ष श्रीमती जानी सहित कस्तूरबा विद्यालय के महिला स्टाफ जुटे रहे। वहीं शोभायात्रियों तक जा कर उक्त शीतल पेय पदार्थ वितरण करने में कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक सीताराम वैष्णव की सक्रिय भूमिका रही। उक्ताशय की जानकारी कस्तूरबा की सचिव साधना तिवारी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here