Home छत्तीसगढ़ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास, झारखंड...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर जीता गोल्ड मेडल…

14
0

फाइनल में 23 अंकों के अंतर से दी शिकस्त, कबड्डी में बरकरार रहा प्रदेश का दबदबा

रायपुर (दावा)। प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की महिला कबड्डी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल मुकाबले में झारखंड को एकतरफा अंदाज में मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ की टीम ने लीग चरण से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने अपने ग्रुप के सभी चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक मुकाबले में उड़ीसा की टीम को 8 अंकों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। खिताबी मुकाबले में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अद्भुत खेल दिखाते हुए झारखंड को 23 अंकों के विशाल अंतर से शिकस्त दी और प्रदेश की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया।

एशियन गेम्स कैंप में छाया चंद्रवंशी का चयन
इस स्वर्णिम सफलता में पांच महिला खिलाडय़िों की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से छाया चंद्रवंशी का चयन एशियन गेम्स के लिए आयोजित विशेष कैंप में हुआ है। जो प्रदेश के लिए दोहरी खुशी की बात है। शेष चार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहीं और जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कबड्डी का गढ़ बना छग
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कबड्डी खेल की गहरी जड़े हैं और ऑल इंडिया कबड्डी रैंकिंग में भी प्रदेश का स्थान काफी ऊंचा है। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में कबड्डी के बेहतरीन हुनर मौजूद हैं।

चार महिला खिलाड़ी राजनांदगांव की चयन हुई थी जिसका नाम छाया चंद्रवंशी सुमन उर्वशी संतोषी और कामिनी जिन्होंने गोल्ड मेडल दिलाने में आम भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला अध्यक्ष ऋषिदेव चौधरी, सचिव ललित साहू, कोच संजय शाह और कमला महाविद्यालय की खेल अधिकारी डॉ. नीता नायर ने सभी विजेता खिलाडय़िों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here