Home छत्तीसगढ़ बरेली में चमकी कनक जोगी, सीनियर नेशनल हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक…

बरेली में चमकी कनक जोगी, सीनियर नेशनल हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक…

22
0

राजनांदगांव (दावा)। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनक जोगी ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कनक ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की दिग्गज टीमों ने हिस्सा लिया था। कनक जोगी ने मैदान पर अपने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और सटीक प्रहारों से विपक्षी टीमों को छकाया और अपनी टीम को पदक तालिका तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से राजनांदगांव के खेल गलियारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कनक जोगी की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दैनिक दावा के संपादक सूरज बुद्धदेव, राजनांदगांव हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सचिव प्रिंस भाटिया, कोच शबनम अंसारी, फिरोज खान और राजा कुरैशी सहित शहर के तमाम खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

वरिष्ठ खेल विशेषज्ञों का मानना है कि कनक की यह उपलब्धि राजनांदगांव के अन्य उभरते खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी। सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना यह दर्शाता है कि संस्कारधानी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कनक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल संघ ने उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रोत्साहित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here