Home छत्तीसगढ़ लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो ठगी मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार,...

लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो ठगी मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, कवर्धा से पकड़े गए आरोपी…

22
0

फर्जी फोटो और आईडी दिखाकर युवकों से करते थे वसूली, ठगी के इस खेल में अब तक 5 गिरफ्तार

राजनांदगांव (दावा) 7 बसंतपुर पुलिस ने लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को कबीरधाम (कवर्धा) से पकड़ा गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि आरोपी सृष्टि कॉलोनी में ऑफिस खोलकर ठगी का रैकेट चला रहे थे। ये लोग युवतियों की फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी तैयार करते थे और उन्हें शादी के इच्छुक युवकों को व्हाट्सएप पर भेजते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर युवकों से मोटी रकम वसूल कर धोखाधड़ी की जाती थी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा को मिली गुप्त सूचना के बाद एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। ताजी कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं। जिसमें ताम्रध्वज मानिकपुरी (23 वर्ष) निवासी पाण्डातराई जिला कबीरधाम, सियाराम साहू (23 वर्ष) निवासी ग्राम जंगलपुर जिला कबीरधाम, सृष्टि गोस्वामी (21 वर्ष) निवासी ममता नगर राजनांदगांव आदि है।

संचालक और डायरेक्टर पहले ही जा चुके हैं जेल
विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व में ही इस फर्जी कंपनी की संचालक नेहा पाठक और डायरेक्टर धर्मेंद्र मानिकपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कबीरधाम में छिपे अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की एक विशेष टीम भेजी गई थी, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस धरपकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवदास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल, भुनेश्वर जायसी, महिला आरक्षक संतोषी मानिकपुरी और उषा गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी मैरिज ब्यूरो के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here