Home छत्तीसगढ़ सन सिटी से लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी...

सन सिटी से लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार…

19
0

राजनांदगांव (दावा)। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली लोहे की छड़ें चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

क्या था मामला?
प्रार्थी राजकुमार सांखला ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 अप्रैल 2026 की सुबह उनकी निर्माणाधीन साइट ‘सनसिटी कॉलोनी’ से अज्ञात चोरों ने लगभग 70,000 रुपये मूल्य की 10 एमएम लोहे की छड़ों के 14-15 बंडल पार कर दिए हैं। शिकायत मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेन्डर किरो के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर तीन संदेहियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मोहारा बाईपास स्थित शराब भट्टी के पास छिपाकर रखी गई लोहे की छड़ें बरामद कर जब्त की। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं। जिसमें अजय लसेल (21 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीगुड़ा जिला बेमेतरा, करवा जयदेव उर्फ जयदीप (24 वर्ष) निवासी गौरी नगर राजनांदगांव, प्रथम हरिहारणो (22 वर्ष) निवासी नदई कसेर पारा राजनांदगांव आदि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here