Home छत्तीसगढ़ डॉ.जे.बी. सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

डॉ.जे.बी. सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

21
0

राजनांदगांव (दावा)। डॉ.जे बी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नतीजों में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी की लहर है।
शाला के छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत के कारण छात्र छात्राएं इस मुकाम तक पहुंचे हैं और अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम की घोषणा होते ही शाला परिसर में पालकगण एवं छात्र-छात्राएं मिठाइयां लेकर आते रहे और शिक्षकों के साथ अपने परिणामों का जश्न मनाते रहे ।
कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान मौली हिरवानी 90.4 प्रतिशत, द्वितीय तनु वर्मा 87.4 प्रतिशत द्वितीय तीजिल कुमार साहू 87.4 प्रतिशत, तृतीय इशिका देवांगन 85.6 प्रतिशत, चतुर्थ गोविंद देवांगन 85 प्रतिशत , पंचम स्थान यावी जंघेल 84.2 प्रतिशत। हमारे स्कूल की शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। हमें अपने छात्रों और शिक्षकों पर गर्व है। शाला की अध्यक्षा डॉ सविता जे.बी.सिंह ने संपूर्ण शाला परिवार को शानदार परीक्षा परिणाम देने पर खूब सारी बधाइयाँ एवं आशीर्वाद प्रेषित की हैं। इस अवसर पर शाला की अध्यक्षा श्रीमती डॉक्टर सविता जे बी. सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रशासक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती ईला सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, श्रीमती एकता खंडेलवाल, बरसर डॉक्टर इंद्रकुमार वैष्णव एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धि एवं उनकी सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here