Home छत्तीसगढ़ प्रियल राजा ने 96.2 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान …

प्रियल राजा ने 96.2 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान …

18
0

राजनांदगांव (दावा)। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त शाला जेएलएम गायत्री विद्यापीठ केशर नगर में सीबीएसई बोर्ड सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।

कक्षा 10वीं में प्रियल राजा पिता रीतेश राजा माता अल्पा राजा ने 96.20 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, आरूषी बिसेन पिता विजय कुमार बिसेन, माता तुलेश्वरी बिसेन एवं ढालेन्द्र साहू पिता नारद साहू माता पुष्पलता साहू ने 94 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान व सिद्दिकाश्री वैष्णव पिता दिनेश कुमार वैष्णव माता रोशनी वैष्णव 93.80 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में शाला का कुल परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।

शाला के प्राचार्य  अंकित व्यास ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत लगन के साथ अभिभावक एवं शिक्षकों के प्रोत्साहन के कारण विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति कड़ी मेहनत एवं सतत् अभ्यास के कारण ही आज हम इस मंजिल पर पहुँचे है।
छात्रों की इस सफलता पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव गगन लड्डा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here