Home समाचार देवादा हास्पीटल में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार…

देवादा हास्पीटल में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार…

66
0

राजनांदगांव (दावा)। सोमनी पुलिस ने देवादा मेंटल हास्पीटल में हुई हत्या के आरोपी अंतत: खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर जेल की सीखचों में भेज दिया है।
सोमनी थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव ने बताया कि गत दिनों देवादा स्थित मेंटल हास्पीटल में मानसिक रोग के इलाज के लिए भर्ती ग्राम कांकेतरा चौकी चिखली निवासी 42 वर्षीय कामता प्रसाद बंजारे पिता तुलसीराम बंजारे की अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ संघातिक मारपीट कर लोहू लुहान कर दिया गया था। घटना 9 अप्रैल की रात्रि करीबन 02:00 से 03:00 बजे मध्य बताई जाती है। इस पर खून से लथपथ घायल अवस्था में अपने वार्ड में पडा कामता बंजारे को ईलाज हेतु मेडिकल हास्पीटल, पेंड्री लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस लोमहर्षक घटना को लेकर सोमनी पुलिस जांच में जुटी हुई थी।

मेंटल हास्पीटल में हत्यारे
को खोज निकालना चुनौती
इस दौरान पुलिस को मृतक कामता बंजारे के वार्ड में भर्ती एक अन्य व्यक्ति द्वारा मारपीट कर उसकी हत्या किया गया है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहॅूचकर घटनास्थल निरीक्षण किया गया।
मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से शहर से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। इधर मृतक के परिवार वाले भी उक्त घटना के संबंध में अपने आक्रोश का इजहार कर रहे थे। इससे सोमनी पुलिस के समक्ष मेंटल हास्पीटल जैसी जगह में हत्यारे को पकडऩा एक चुनौती साबित हो रहा था।

इस पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंण्डर के पर्यवेक्षण स्वयं उनके नेतृत्व में प्रकरण में गहन विवेचना कार्यवाही, साक्ष्य संकलन पुछताछ बाद मृतक कामता प्रसाद बंजारे की हत्या गला दबाकर करने वाले आरोपी आत्माराम निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम सण्डी पंडरिया थाना छुईखदान जिला केसीजी द्वारा करना पाये जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश कर आरोपी को जिला जेल में निरूद्ध कर दिया गया है।

खोजी कुत्ता व खून के निशान
से पहचाना गया आरोपी
थाना प्रभारी श्री नामदेव ने बताया कि पुलिस हर स्तर पर हत्यारे को खोज निकालने में जुटी हुई थी। इसके लिए खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया गया। इस दौरान उक्त मेंटल हास्पीटल में भर्ती आरोपी आत्माराम निर्मलकर के हाथ – पैर में लगे खून के दाग़ व कपड़े में खून के निशान से वह पुलिस के हत्थे चढ़ पाया। उक्त घटना किसी रंजिश का परिणाम नहीं था। मानसिक रुप से अस्वस्थ होने के चलते किसी आवेग में उक्त घटना घट गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here