युगांतर के सीबीएसई 10 वीं बोर्ड में 24 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर रहे
राजनांदगाँव (दावा)। सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित हुए, जिसमें युगांतर का परिणाम सर्वोत्कृष्ट रहा। इन घोषित नतीजों में युगांतर के कुल 24 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया।
95 प्रतिशत से अधिक 6 विद्यार्थी, 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच 17 विद्यार्थी, 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच 22 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से 85 प्रतिशत के बीच 15 विद्यार्थी रहे। 138 बच्चों में 74 बच्चे 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करके नया कीर्तिमान रचा। 118 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र ओजस श्रीवास्तव (98.2प्रतिशत) अंक अर्जित करके राजनांदगाँव जिले में प्रथम रहे। इसके अलावा यशस्वी रात्रे (97.4प्रतिशत), संगम संजय संभरकर (97.4प्रतिशत), ईशानवी सारडा (96.8प्रतिशत), श्रेष्ठ चतुर्वेदी (96.6 प्रति.), सक्षम जैन (95.6 प्रतिशत), अन्वी शर्मा (94.6 प्रतिशत), साकेत जिन्दल (94.6 प्रतिशत), आहना उइके (94 प्रतिशत), इरिष अरूण अग्रवाल (93.8 प्रतिशत), शौर्य अग्रवाल (93.8 प्रतिशत), तनिषा जैन (93.8 प्रतिशत), मनन अग्रवाल (93.4 प्रतिशत), पारूल मेश्राम (92.6 प्रतिशत), उमंग छेल्के (92.4 प्रतिशत), जानवी लाल (92.4 प्रतिशत), कुणाल मोटवानी (92प्रतिशत), तनिष्क अग्रवाल (90.8 प्रतिशत), ऋतिका चतुर्वेदी (90.6 प्रतिशत), रौनक अग्रवाल (90.2 प्रतिशत), चैतन्या बुद्धरत्ना सहारे (90.2 प्रतिशत), लारेन्स सिंह (90.2 प्रतिशत), आस्था बंजारे (90प्रतिशत), वीर बैद (90 प्रतिशत) का भी उत्कृष्ट रिजल्ट रहा। इस अवसर संस्था के प्राचार्य, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडय़िा, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटडिय़ा सहित युगांतर परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।



