Home छत्तीसगढ़ किताबी ज्ञान सफल बनाता है, पर नैतिकता बनाती है श्रेष्ठ : रूपाली...

किताबी ज्ञान सफल बनाता है, पर नैतिकता बनाती है श्रेष्ठ : रूपाली गांधी…

29
0

राजनांदगांव (दावा)। तकनीकी प्रगति के युग में शिक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ में दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला की मुख्य वक्ता सांस्कृतिक प्रभारी, संस्कार कीट की लेखिका श्रीमती रूपाली गांधी थी। जिन्होंने शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन एवं नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर भी शिक्षकों का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा अति आवश्यक है। केवल किताबी ज्ञान व्यक्ति को सफल बना सकता है, किन्तु नैतिकता विद्यार्थी को श्रेष्ठ बनाती है। यह विद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा हेतु ख्याति प्राप्त है। समय की मांग को देखते हुए हमें विद्यार्थियों में संस्कारों की जड़ों को और भी अधिक मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यशाला के दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षकों के बीच समूह चर्चा एवं प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मनोबल बढ़ाया जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। विद्यार्थियों में विभिन्न कौशलों के विकास के उद्देश्य से समूह में शिक्षकों द्वारा एक से बढक़र एक गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सीबीएसई के प्राचार्य अंकित व्यास ने कहा कि जब प्रभावी शिक्षण, उत्कृष्ट कक्षा प्रबंधन और नैतिक मूल्यों का समन्वय होता है तभी शिक्षा अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करती है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान देती है। आज के सफल आयोजन हेतु सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आभार प्रदर्शन एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की। इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, गायत्री परिवार से श्रीमती दीपा ठक्कर, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल, सुश्री सीमा श्रीवास्तव, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती वंदना डुंभरे, श्रीमती तामेश्वरी साहू, प्रशासक अनिल वाजपेयी, योगाचार्य राम सर, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here