Home छत्तीसगढ़ बल्देव बाग क्षेत्र के नलों में आ रहा गंदा पानी, लोग हो...

बल्देव बाग क्षेत्र के नलों में आ रहा गंदा पानी, लोग हो रहे बीमार…

30
0

गंदा पानी के सेवन से लोग उल्टी दस्त के शिकार
पीलिया रोग व संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

राजनांदगांव (दावा)। शहर के बल्देव बाग रोड के निवासी इन दिनों नलों में गंदा पानी आने की समस्या को झेल रहे हैं। स्थिति यह है कि वार्ड में रहने वाले लोग गंदा पानी का सेवन कर बीमार हो रहे हैं। उनमें उल्टी -दस्त की शिकायत बढ़ गई है, वहीं गंदा पानी के सेवन से लोगों में पीलिया होने की आशंका बनी हुई है और लोग डर के मारे डाक्टरों से जांच कराने जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
बल्देव बाग रोड स्थित भारती स्कूल गली के रहवासियों की मानें तो इस क्षेत्र के दर्जन भर घरों के नलों में पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी आ रहा है। वह संभवत: गंदे नाले का पानी हो सकता है जो किसी पाइप लाइन में लिकेज होने की वजह से नल के साफ पानी से मिल जा रहा है। जिसके सेवन से लोग बीमार हो रहे हैं। उक्त क्षेत्र के निवासी गुंजन गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता,पूर्व महापौर शरद शर्मा के संचिता बर्तन दुकान वाले परिवार व अन्य दर्जनों लोग नलों से आ रहे उक्त गंदा पानी सेवन के लिए बाध्य हो रहे। उक्त पानी में बदबू उठने की भी शिकायत की गई है जिससे लोग बैचैनी का अनुभव करने लगे हैं। कुछ लोगो ने तो नलों से आ रहे गंदा पानी के चलते भीषण गर्मी के दिनों में नहाना ही त्याग दिए हैं। गुप्ता परिवार की बुजुर्ग महिलाएं उक्त गंदा पानी के सेवन कर उल्टी -दस्त का शिकार हो गई है। जिनका इलाज कराया जा रहा है।

नलों से आ रहा नाली
का गंदा पानी
वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड पार्षद प्रमोद झंझाड़े को बल्देव बाग क्षेत्र के नलों में नाली का दूषित पानी मिलकर आने की बात बताई गई है इसके बावजूद पार्षद वार्ड वासियों को गंदा पानी सप्लाई से मुक्ति दिलाने कुछ भी नहीं कर पा रहा। इससे वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। वार्ड के योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नलों में नाली का गंदा पानी मिश्रित होकर आने से पूरे इलाके में स्वास्थ्य की आपात स्थिति बन गई है। इसी तरह वार्ड के गुंजन गुप्ता ने बताया कि जांचने के लिए नल के नीचे बाल्टी रख कर देखा गया जिसमें गंदा पानी स्पष्ट रुप से दिख रहा है। गंदगी तैरते दिखाई दिए। यही नहीं उन्होंने अपना सिंटेक टंकी पूरा खाली कर और उसे साफ़ करवाकर फिर से भरवाया गया। इस पर भी उसमें गंदा और मटमैला पानी का जमावड़ा दिखा। यह पानी पूरी तरह से उपयोग के योग्य नहीं है, फिर भी लोगों को मजबूरी में इस पानी का उपयोग करना पड़ रहा जिससे बच्चे, बुजुर्गों एवं अन्य लोगों की तबीयत लगातार खराब हो रही है और पीलिया, उल्टी-दस्त एवं अन्य जलजनित बीमारियां तेजी से पैर पसारने लगी है जिससे लोग डरे हुए हैं।

पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं
वार्ड के लोगों में सर्वाधिक परेशानी घरों में पीने के लिए साफ पानी नहीं उपलब्ध होने की है है। इससे महिलाओं खाना बनाने में दिक्कतें आ रही है। लोगों का नहाना खाना-पीना सभी हराम हो गया है। वार्ड के लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि बल्देव बाग रोड में पाइप लाइन रिपेयर का काम चल रहा था नाली से जुड़े उक्त पाइप में कहीं लिंकेज हो गया है। हो न हो उक्त नाली का गंदा पानी लिंकेज पाइप से मिलकर नलों के माध्यम से लोगों के घरों तक आ रहा है जिसके सेवन से लोग बीमार हो रहे हैं। उल्टी -दस्त के शिकार हो रहे हैं। इससे स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और पूरे मोहल्ले में बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उनका कहना है कि यदि तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो यह एक बड़ी जनस्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकती है। वार्डवासियों ने महापौर मधुसूदन यादव सहित नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि बल्देव बाग क्षेत्र के नलों में आ रहे गंदा पानी को तुरंत रोकी जाए और इसके स्रोत की जांच कराई जाकर मुहल्ले वासियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करते हुए दूषित जल आपूर्ति को तत्काल बंद कर सुधार कार्य किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here