Home छत्तीसगढ़ नये बस स्टैंड के पास भीषण आगजनी, मकान जलकर खाक; फायर ब्रिगेड...

नये बस स्टैंड के पास भीषण आगजनी, मकान जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति पर भडक़ीं अध्यक्ष…

21
0

राजनांदगांव से बुलानी पड़ी दमकल, युवाओं और नगर पंचायत की तत्परता से टला बड़ा हादसा

डोंगरगांव (दावा)। सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब अचानक नगर के नये बस स्टैंड के सामने के इलाके में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते एक खाली कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष की तत्परता के चलते राजनांदगांव से फायर ब्रिगेड बुलवाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर उनके साथ नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी पानी टैंकर के साथ पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नये बस स्टैंड के सामने बने कुछ कच्चे और पक्के घर हैं। वहीं गर्मियों के चलते वहां झाडिय़ां सुखी थी। इसी के बीच किसी के द्वारा कचरा जलाने और बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंके की बात कही जा रही थी।

जिसके बाद आग धीरे धीरे विकराल रूप लेकर रूखमणी साहू के कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आग लगातार भडक़ रही थी और आगे के घरों तक पहुंच रही थी। इस बात की जानकारी नगर पंचायत में पीआईसी बैठक के दौरान अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी की लगी तो वे तत्काल नगर पंचायत के कर्मचारियों व पानी टैंकर के साथ घटना स्थल पर पहुंची। समय रहते राजनांदगांव से फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया और आग पर काबू पाया गया। वहीं आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यदि जल्दी ना रोका जाता तो अन्य घरों और झाडिय़ों के चलते बड़ी आगजनी की घटना घट सकती थी। वहीं मौके पर विद्युत विभाग और पुलिस की अनुपस्थिति पर श्रीमती त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई है। आगजनी की घटना के दौरान राजा साहू, सुभम कुमार यादव, बलदाऊ शर्मा सहित अन्य युवकों ने आगे आकर आग बुझाने में मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here