राजनांदगांव (दावा)। लायंस क्लब ऑफ राजनांदगांव सत्र 2026.27 के लिए नॉमिनेशन कमेटी द्वारा लायन राजेश कोटडिया को अध्यक्ष एवं योगेश गुप्ता को सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया है लायंस क्लब ऑफ नांदगांव वर्ष 1976 से निरंतर पीडि़त मानव की सेवाए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभा रहा है। हम सेवा करते हैं का मूलमंत्र लिए लायंस क्लब ऑफ नांदगांव की सत्र 2026.27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्लब के नामिनेशन कमेटी के चेयरमेन एमजे, फ लायन डॉ. आनंद वर्गीस के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता लायन एच.बी.गाजी, एमजे, लायन ललित भंसाली एवं लायन नवीन तिवारी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
सत्र 2026.27 के संरक्षकगण लायन अशोक कोटडिय़ा, एमजेेएफ , लायन आनंद वर्गीस, लायन एच.बी.गाजी अधिवक्ताए एमजेएफ लायन ललित भंसाली, अध्यक्ष लायन राजेश कोटडिय़ा, सचिव लायन योगेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश अग्रवाल कर सलाहकार, प्रथम उपाध्यक्ष सीए ऋषभ नाहटा, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन नवीन तिवारी, तृतीय उपाध्यक्ष लायन आकाश चोपड़ा, सहसचिव लायन राहुल बैद, सह कोषाध्यक्ष सी, लायन राहुल ललवानीए टेमर लायन आकाश भंसाली, टेल ट्विस्टर लायन कपिल वरु, जनसंपर्क अधिकारी लायन अशोक श्रीवास्तव, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन अशोक कोटडिय़ा, सदस्यता विस्तार चेयरपर्सन लायन एच.बी.गाजी अधिवक्ता, एलसीआईएफ को.आर्डिनेटर लायन सीए ऋषभ नाहटा, क्लब मार्केटिंग कम्यूनिकेशन एमजेएफ लायन ललित भंसाली को मनोनीत किया गया। क्लब के संचालक मंडल के सदस्य लायन डॉण् सुदीप भट्टाचार्य, लायन यश नाहटाए लायन सुमंत बख्शी अधिवक्ता एवं लायन श्रेणिक गोलछा बनाए गए। पास्ट प्रेसीडेंट फोरम के सदस्यगण लायन अशोक कोटडिय़ा, एमजेएफ लायन डॉ.आनंद वर्गीस, लायन एच.बी.गाजी अधिवक्ता, एमजेएफ लायन ललित भंसाली हैं।



