Home छत्तीसगढ़ वाराणसी में पटेल अकादमी का जलवा, ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल खिताब पर...

वाराणसी में पटेल अकादमी का जलवा, ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल खिताब पर कब्ज़ा…

27
0

राजनांदगांव (दावा)। वाराणसी (उत्तरप्रदेश) में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पटेल अकादमी भिलाई ने शानदार और दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में अकादमी ने उत्तर प्रदेश की टीम को 73-59 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। पूरे टूर्नामेंट में पटेल अकादमी की टीम अजय रही और खास बात यह रही कि टीम के सभी खिलाड़ी यूथ एवं जूनियर वर्ग के थे। इसके बावजूद उन्होंने अनुभव से भरपूर टीमों को पछाड़ते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबले के स्टार खिलाड़ी
फाइनल में टीम की जीत में कई खिलाडिय़ों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतरा ने 20 अंक, श्रव्य ने 18 अंक और आरुषि ने 17 अंक बनाकर टीम की जीत की नींव रखी। वहीं आशा और सारा ने 7-7 अंक तथा देविका ने 4 अंक जोडक़र टीम को मजबूती दी।
आज पिछले 20 वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व महापौर नरेश डाकलिया से उनके निवास पर जो खिलाड़ी हाल ही में ऑल इंडिया प्रतियोगिता जो बनारस में सम्पन्न हुई और उसमें गोल्ड मेडल जीता उनसे सौजन्य मुलाकात हुई। उन्होंने खिलाडिय़ों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here