Home छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, देशभर में जश्न की लहर...

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, देशभर में जश्न की लहर – तरनदीप सिंग अरोरा…

34
0

राजनांदगांव (दावा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा को एक बड़ी राजनीतिक सफलता दिलाई है। इस जीत को लेकर पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग राज्यों में खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री तरनदीप सिंग अरोरा ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। श्री अरोरा ने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है बल्कि यह पूरे देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना, मिठाइयों का वितरण और आतिशबाजी से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस जीत की गूंज देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई दे रही है। धार्मिक नगरी अयोध्या में भी भाजपा की जीत पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जहां श्रद्धालु और कार्यकर्ता मिलकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर से भी उत्साहजनक तस्वीरें सामने आई हैं। वहां भाजपा समर्थक सडक़ों पर उतरकर मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोडक़र अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। लोगों में इस जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री अरोरा ने अंत में कहा कि यह जीत भाजपा के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है और आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता की सेवा में कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here