Home छत्तीसगढ़ रॉयल किड्स कॉन्वेंट के ऋषश्व के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया…

रॉयल किड्स कॉन्वेंट के ऋषश्व के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया…

49
0

राजनांदगांव (दावा)। रॉयल किड्स कॉन्वेंट, सीजी बोर्ड कक्षा पाँचवी में अध्ययनरत तीन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विशेष बात यह है कि ये छात्र शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरअीई) के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की समावेशी और निष्पक्ष शैक्षिक व्यवस्था का भी प्रमाण है।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि, इन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, लगन और निरंतर मेहनत के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि इस बात को दर्शाती है कि रॉयल किड्स कॉन्वेंट सभी छात्रों को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यालय परिवार ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। कक्षा पांचवी में नोमिता यादव ने (91 प्रतिशत) प्रथम स्थान, विवेक यदु ने (88 प्रतिशत) द्वितीय स्थान, सत्यम नायक ने (74 प्रतिशत) तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. सविता जे.बी. सिंह ने संपूर्ण शाला परिवार को शानदार परीक्षा परिणाम पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक डॉ. सविता जे.बी.सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रशासन संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती इला सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, बरसर डॉक्टर इंद्रकुमार वैष्णव, सीबीएसई प्राचार्या श्रीमती एकता खंडेलवाल तथा सीजी बोर्ड प्राचार्या श्रीमती सोनल अंजुरियों सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को उनके उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here