Home छत्तीसगढ़ मस्ती की पाठशाला में अब दिखेगा रिदमिक योगासन का जादू, बच्चों में...

मस्ती की पाठशाला में अब दिखेगा रिदमिक योगासन का जादू, बच्चों में भारी उत्साह…

15
0

मस्ती की पाठशाला में अब दिखेगा रिदमिक योगासन का जादू, बच्चों में भारी उत्साह

राजनांदगांव (दावा)। नगर निगम की अभिनव पहल और महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में संचालित मस्ती की पाठशाला अब शहर के बच्चों और युवाओं के लिए और भी खास होने जा रही है। शहर में योगासन खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब इस कार्यक्रम में रिदमिक योगासन के विशेष प्रदर्शन शामिल किए जाएंगे। हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में किशोर महेश्वरी के नेतृत्व में चार बच्चों ने एडवांस योगासन का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रस्तुति को वहां मौजूद लगभग 1500 बच्चों, युवाओं और दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रदर्शन के बाद से ही शहर के नौनिहालों में योगासन खेल के प्रति एक नई जागरूकता और उत्सुकता देखी जा रही है। योगासन को खेल के रूप में विकसित करने के लिए अब प्रत्येक रविवार को सुबह 5:30 से 7 बजे तक चौपाटी रानी सागर राजनांदगांव। रिदमिक योगासन का प्रदर्शन और प्रशिक्षण विशेष सत्र आयोजित होंगे। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का मानना है कि संगीत और लय के साथ किए जाने वाले रिदमिक योगासन से बच्चों में उमंग और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिताओं में शहर के बच्चों की भागीदारी और प्रदर्शन में भी सुधार होगा।

एसोसिएशन की अपील : अभी तो ये अंगड़ाई है…
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं सचिव लक्ष्मण लोहिया ने संयुक्त रूप से अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है— यानी योगासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की यह सिर्फ एक शुरुआत है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here