Home छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल – शाहिद भाई...

सरकार की नाकामी से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल – शाहिद भाई …

29
0

जिला, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनिवार्य दवाई विहीन

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा के प्रभारी शाहिद भाई ने छ.ग. सरकार की नाकामी के चलते स्वास्थ्य सुविधा की बदहाली से जनता के जीवन पर पढऩे वाले दुष्परिणामों को प्रमाणित करते हुए कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद छ.ग. मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन से मिलने वाली जिला, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनिवार्य होने वाली 300 आवश्यक दवाओं में से मात्र 40-50 दवाइयां ही अस्पतालों में पहुंचा कर मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।
महामंत्री शाहिद भाई ने बताया कि, आईपीएचएस (इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड) के ईडीएल अनुसार जिला चिकित्सालय में 381 सामुदायिक में 300 और प्राथमिक में 172 एस एच सी/ए ए एम में 106 इसी प्रकार स्टेट ईडीएल अंतर्गत जिला में 264, सीएचसी में 160, पी एचसी में 109 एवं एसएचसी/एएएम में 41 आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां होनी ही चाहिए।

छ.ग. सरकार के लोक स्वास्थ्य में परिवार कल्याण विभाग के 12/11/2025 के पत्र को भी उजागर करते हुए कहा कि, इस पत्र में प्रदेश के अस्पतालों में अनिवार्य दवाइयां की सूची अधूसूचित करते हुए उपलब्धता की बात कही गई है, जिसका भी पालन नहीं होने से अस्पतालों में बदहाली का आलम है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज डाक्टर और स्टॉफ के तरस रहे है, क्योंकि लगभग 250 प्रकार के चिकित्सा सामग्रियों की आवश्यकता होने के बाद भी मात्र 70 से 80 सामग्रियों की सप्लाई कर स्वास्थ्य सुविधाओं पर बाधा डालने का खेल चल रहा है। यहां तक कि अस्पतालों में सिरिंज की भी उपलब्धता नहीं हो पा रही है। सरकार की नाकामी के चलते जिला चिकित्सालय, सामुदायिक चिकित्सालय, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटीबायोटिक, मलेरिया, पेरासिटामोल, ओआरएस, आयरन, यहां तक गर्भवती महिलाओं की आवश्यक दवाइयों के साथ सर्दी, बुखार, दर्द, इन्फेक्शन उल्टी, शुगर की जो दवाइयां सरकारी अस्पताल से फ्री में दी जाती हैं वह दवाइयां भी उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते मरीज को निजी दुकानों से खरीदने की मजबूरी है। सरकार के सुशासन के बड़े-बड़े दावे की पोल भी स्वास्थ्य सुविधाएं खोल रही है। शासकीय अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां रखने की अनिवार्यता के बाद भी छ.ग. सरकार की बेसुधी एवं कमीशन के खेल के चलते आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर उन्हें निजी अस्पतालों में भेजने का खेल खेल रही है। सरकार सीजीएमएससी के माध्यम से आवश्यक दवाइयां भेजने में असफल है, वहीं स्थानीय स्तर पर सीजी एमएससी आवश्यक दवाइयां खरीदने एनओसी भी नहीं दे रही है, जो जनता के हितों पर चोट पहुंचाने वाला काम है। 15 दिवस में जिला सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करती है, तो कांग्रेस जन आंदोलन करने पर विवश होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here