राजनांदगाँव (दावा)। देविका साहू ने मानविकी श्रेणी में सर्वाधिक अंक पाकर जिले में टॉप किया। उनके विद्यालय डॉ. जे.बी. सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकगण ने देविका की मेहनत, अनुशासन और परिवार के समर्थन की सराहना की। प्राचार्या एकता खण्डेलवाल ने बताया कि यह सफलता समर्पण और नियमित अध्ययन का परिणाम है। यह छात्रा हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई के प्रति नियमित रूप से समर्पित रही और बिना एक भी दिन गैप किए शाला नियमित रूप से अटेंड करती रही ।बिना किसी बाहरी कोचिंग के सिर्फ शाला के शिक्षकों के भरोसे और अपने अध्ययन के बूते इस छात्रा ने यह महान उपलब्धि प्राप्त करी है।
देविका ने कहा कि यह जीत उनके माता-पिता, शिक्षकों और साथियों के समर्थन के बिना मुमकिन नहीं थी। उनका लक्ष्य आगे की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय स्तर पर मानविकी में विशेष योगदान देना है। स्थानीय मीडिया और सामाजिक मंचों पर विद्यालय की यह उपलब्धि व्यापक प्रशंसा पा रही है। विद्यालय ने आगामी दिनों में अन्य छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।
प्रधानाचार्या एकता खण्डेलवाल ने कहा ‘देविका की सफलता पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणा है। हम सभी छात्रों को समान अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। देविका के पिताजी तुमेश्वर साहू एक किसान हैं तथा उनकी माता ईश्वरी साहू ग्रहणी हैं। हमारी बेटी की मेहनत का फल मिला-हम विद्यालय और शिक्षकों के आभारी हैं।
प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डॉक्टर सविता जेबी सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि देविका को जीवन में और अग्रिम ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। हमारे ही स्कूल की छात्रा सुष्मिता सिंह ने अभी हाल ही में आईएफएस क्लीयर किया है। ऐसी अनेक मिसालें हमारे संस्थान ने दिया है। यह उपलब्धि न केवल छात्रा और परिवार के लिए बल्कि जिले के शैक्षिक मानदंडों के लिए भी गर्व की बात है; उम्मीद की जाती है कि देविका भविष्य में भी इसी तरह नयी ऊँचाइयाँ छुएँगी। डॉ. सविता जे.बी. सिंह, अशोक चौधरी, संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, पूजा सिंह, इला सिंह, जाह्नवी सिंह, अकैडमिक डायरेक्टर अभिषेक खण्डेलवाल, प्राचार्या एकता खण्डेलवाल, विषय शिक्षिकाओं भूमिका साहू, हर्षा सोनी, अंजलि साहू ने हर्ष व्यक्त किया है। चिचोला पाटेकोहड़ा के पास एक ग्राम कुहीकोड़ा की रहने वाली देविका ने अपने लक्ष्य पर अडिग रहते हुए डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल स्कूल में ह्यूमैनिटीज़ का चयन किया। हॉस्टल में रहकर आज इस उपलब्धि को हासिल किया। देविका भविष्य में आईएएस बनना चाहती है।



