जीत का दावा, चुनावी बिसात बिछी
राजनांदगांव (दावा)। नगरीय निकाय आम-चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के बाद अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी घुमका नगर पंचायत के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित इस सूची में अध्यक्ष पद के साथ-साथ सभी 15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने घुमका नगर पंचायत के अध्यक्ष पद (सामान्य महिला) के लिए फूलमति वर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। संगठन ने सूची तैयार करते समय कार्यकर्ताओं की सक्रियता, स्थानीय जनाधार और सभी वर्गों के सामाजिक समीकरणों (अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और सामान्य) का विशेष ध्यान रखा है।
कांग्रेस जिला संगठन के पदाधिकारियों ने सूची जारी होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि पार्टी ने साफ-सुथरी छवि और जमीन से जुड़े जुझारू कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है। अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सभी 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस की सूची आने से घुमका का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
कांग्रेस प्रत्याशियों की वार्डवार सूची
कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची नीचे तालिका में दी जा रही है। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु (सामान्य महिला) फूलमति वर्मा, वार्ड क्रमांक- 1 अपिव महिला योगिता पटेल, वार्ड क्रमांक-2 सामान्य गौरव शर्मा, वार्ड क्रमांक-3 सामान्य कुमार बघेल, वार्ड क्रमांक-4 अपिव कोमल यदु, वार्ड क्रमांक-5 सामान्य पिताम्बर निषाद, वार्ड क्रमांक-6 सामानय रामचन्द्र वर्मा, वार्ड क्रमांक-7 अपिव दानी राम वर्मा, वार्ड क्रमांक-8 अपिव लोचनप्रसाद निर्मलकर, वार्ड क्रमांक-9 अपिव महिला उषा वर्मा, वार्ड क्रमांक-10 सामान्य नम्मू यादव, वार्ड क्रमांक-11 अपिव डिलेश्वर वर्मा, वार्ड क्रमांक-12 सामान्य महिला पुष्पा पटेल, वार्ड क्रमांक-13 सामान्य महिला शबाना खान, वार्ड क्रमांक-14 अजा कमल बंजारे कमल बंजारे, वार्ड क्रमांक-15 सामान्य महिला बबीता वर्मा आदि है।



