कहीं पेड़ धराशायी तो कहीं उड़े शेड, 11 केव्ही का तार टूटने से पूरे शहर में पसरा अंधेरा
डोंगरगांव (दावा)। शनिवार को बेहद तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी तूफान और बारिश ने नगर अनेक हिस्सों में जबरदस्त तबाही मचाई है।
बता दें कि शाम करीब 5 बजे से मौसम ने अपना रुख बदला और तीव्र वेग से आंधी तूफान चालू हो गया। इसके साथ तेज बारिश में ओले भी गिरे। इस अंधड़ में कृष उपज मंडी के पुराने गोदाम का शेड उड़ गया और पास ही पेड़ गिर गया। हालांकि कोई जनहानि की अभी सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार नर्सरी के पास भी बड़ा पेड़ गिरने के कारण स्टेट हाइवे में चलने वाले राहगीर जान बचा कर निकलते रहे। वहीं विद्युत सप्लाई करने वाला 11 केव्ही का तार टूटने से पूरे शहर में अंधेरे पसर गया। वहीं वार्ड नंबर 2 में भी पेड़ गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है। करीब आधे घंटे की इस आंधी तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।



