Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने ली तीनों पेट्रोलियम कंपनियों व खाद्य अधिकारियों की बैठक; पैनिक...

कलेक्टर ने ली तीनों पेट्रोलियम कंपनियों व खाद्य अधिकारियों की बैठक; पैनिक न होने की अपील, शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी…

15
0

राजनांदगांव (दावा)। अमेरिका ईरान के युद्ध ने पूरी दुनिया को पेट्रोल डीजल की संकट से भर दिया है। जिसका असर भारत में भी देखा जा रहा है। खासकर एलपीजी गैस में कमी की चर्चाओं के बाद देश में पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। इंटरनेट मीडिया और एक मुंह से दूसरे मुंह होने वाली चर्चा के जरिए फैली भ्रामक खबरों के कारण पेट्रोल पंपों में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को यह पैनिक अवस्था बहुत ज्यादा ही देखी गई। लोग अपनी गाडिय़ों की टंकी फूल करवाने लगे। लोगों द्वारा अपने वाहनों में जरुरत से ज्यादा इंधन भराने के चलते सामान्य दिनों की अपेक्षा पेट्रोल डीजल की कई गुना अधिक खपत हुई। जो व्यक्ति 20 रुपए 50 रुपए का पेट्रोल डलवा रहा था। वह इस भय से 100 रुपए से ज्यादा के पेट्रोल डलवाने लगे। भविष्य में इंधन मिलने न मिलने की अनिश्चितता और घबराहट में लोगों द्वारा अपनी गाडिय़ो की टंकी फूल करवाई जाने लगी। इससे शहर के कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल दोनों समाप्त हो गया। इससे पेट्रोल पंपों को बंद कर देनी पड़ी। शहर के पेट्रोल पंपों में बाहर से टैंकर आने के बाद अब पेट्रोल डीजल की मारामारी की स्थिति नहीं है। इधर जिला प्रशासन द्वारा जिले में पेट्रोल डीजल की 5 दिनों का स्टाक होने की बात कही जाने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इसके बाद भी लोगों में आगामी दिनों में पेट्रोल डीजल नहीं मिलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि पेट्रोल डीजल को लेकर शहर के पेट्रोल पंपों में वाहनों की लंबी कतारें नहीं देखी जा रही। पेट्रोल व डीजल इजी मिल रहा है। इससे वहां भीड का आलम नहीं बना हुआ है।

पेट्रोल पंप के संचालको व खाद्य अधिकारियों की बैठक
बता दें कि शहर सहित जिले भर में पेट्रोल डीजल को लेकर लोगों में बनी घबराहट की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर द्वारा तीनों कंपनियां हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल व भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों, डीजल-पेट्रोल पंप के संचालको व खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई। जिससे जानकारी मिली कि जिले में स्थित कुल 130 पेट्रोल पंपों में 651 किलो लीटर पेट्रोल का 5 दिनों का स्टाक भरा पड़ा है। इससे लोगों को अफवाहो और घबराहट से बचने की जरूरत बताते हुए उन्हें पैनिक में नहीं रहने की सलाह दी है। और कहा है कि किसी भी वजह से कहीं उपलब्धता कम होने पर इस टोल फ्री नंबर 1800,233,3663 अथवा 1800,233,1967 पर संपर्क कर शिकायत की जा सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर के पुलिस पेट्रोल पंप में ड्राई चल रहा है। यहां पेट्रोल व डीजल नहीं मिलने की बात कही जा रही है। इसी तरह लिटिया स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल तो है लेकिन डीजल नहीं है। उक्त संदर्भ में खाद्य अधिकारी से उपरोक्त नंबर से संपर्क किए जाने पर संपर्क विहिन बताया जाता है। यही नहीं खाद्य अधिकारी के प्राईवेट नंबर 8183797345 पर काल किए जाने पर न काल उठाया जाता है और न जवाब देना उपयुक्त समझा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here