कार होंडा अमेज में पायलेटिंग कर रहा था आरोपी, 4 नग मवेशी जब्त
राजनांदगांव (दावा)। लालबाग पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में गौ-वंश को बूचड़ खाने ले जाने वाले वाहन को पायलेटिंग करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। लालबाग थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि उक्त आरोपी कार होंडा अमेज से पायलेटिंग कर रहा था। उनके पास से 4 नग मवेशी कीमती 80,000 रूपये, परिवहन करते 1 वाहन पिकअप 9132 कीमती 10,00,000 रुपए एवं सहयोग करने वाले 1 वाहन कार कीमती 3,00,000 रुपए एवं 5 नग मोबाइल फोन कीमती 26,500 रुपए जुमला कीमती 14,06,500 रूपये जब्त को किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम. नितेश शिवरतन भंवरिया पिता शिवरतन भंवरिया उम्र 36 निवासी 1-90 वीएचबी कॉलोनी शांति नगर पुलिस स्टेशन नागपुर शहर महाराष्ट्र, शाहरुख खान पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 31 निवासी डॉक्टर अंबेडकर मार्ग नागपुर ताज नगर थाना पाचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र, मोहम्मद मुबाशिर पिता शेख शब्बीर उम्र 30 निवासी शिवाजी रोड रोशन विद्यालय के पास पांचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र और मोहम्मद साजिद पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 38 निवासी सलीम कपड़ा वाले के घर के पास डॉक्टर शेख बुनकर कॉलोनी कामठी नागपुर थाना कान्हन जिला नागपुर महाराष्ट्र बताया जाता है। थाना प्रभारी श्री पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में रविवार 17 मई की सुबह छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर 4 नग भैंसों को महिंद्रा पिकअप में भरकर ले जा रहे तथा वाहन के पायलेटिंग कर रहे उनके सहयोगियों को थाना लालबाग स्टाफ के द्वारा हिक्मतअमली से ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री के पास अन्य लोगों के सहयोग से रोककर पकड़ा गया।
पिकअप में ठूंस -ठूंस कर भरे भरे थे मवेशी
उन्होंने बताया कि वाहन पिकअप को देखने पर वाहन मे 4 नग मवेशी को भरकर कू्ररता पूर्वक बिना चारा पानी दिये महाराष्ट्र की ओर बुचडख़ाना ले जाते पाये जाने पर थाना लालबाग द्वारा पकड़े गए आरोपी वाहन चालक एवं सहयोगियों नितेश शिवरतन भंवरिया, शाहरुख खान, मोहम्मद मुबाशिर शेख एवं मोहम्मद साजिद के खिलाफ अपराध धारा 4,6,10 क्ष.ग.कृ. प.परि.अधि, एवं 11(1) (घ), 11(1) (ज) पशु कू्रर. निवा.अधि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। वहीं पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जा कर विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।



